Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट ,और दिल्ली की तरह सामुहिक बीमा योजना शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट ,और दिल्ली की तरह सामुहिक बीमा योजना शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट ,और दिल्ली की तरह सामुहिक बीमा योजना शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ई मेल भेजकर झारखंड में भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर अधिवक्ताओ के लिए सामुहिक बीमा योजना लागु कराने और अधिवक्ताओ के साथ लगातार घट रही घटनाओं को देखते हुए झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने का आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल ने ई मेल में लिखा है कि पूर्व में भी झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्यों ने मिलकर झारखंड की राज्यपाल और मुख्यमंत्री जी को इस आशय का ज्ञापन सौंपा था , सकारात्मक आश्वासन भी मिला था। झारखंड सरकार के पास झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप भी पूर्व में सौपा है जो राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। जिसको शिघ्र लागू कराने की आवश्यकता है ताकि झारखंड में अधिवक्ता निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके, क्योंकि आए दिन अधिवक्ताओ के साथ घटनाएं घटती रहती है। कई बार उन्हें धमकिया भी मिलती रहती है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने ई मेल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली प्रदेश के अधिवक्ताओ के लिए स्वास्थ्य बीमा और अन्य कल्याणकारी योजना के लिए पर्याप्त राशि आवंटित किया है। झारखंड सरकार को भी ऐसी पहल करनी चाहिए और राज्य सरकार के बार्षिक बजट में कम से कम 50 करोड़ राशि का प्रावधान झारखंड स्टेट बार कौंसिल के कल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्धारण करने चाहिए। दूसरे प्रदेशों में भी खाशकर उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात,तमिलनाडु और तेलंगाना में अधिवक्ताओ की कल्याणकारी योजनाओं के लिए वहा की राज्य सरकारें वितीय सहयोग प्रदान करती है। झारखण्ड में भी राज्य सरकार को राज्य के अधिवक्ताओ की कल्याणकारी योजनाओं के लिए दिल्ली और अन्य राज्यों की तरह बजट में प्रावधान स्थापित करना चाहिए।

    श्री शुक्ल ने भारत के विधि, न्याय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद को भी ईमेल भेजा है तथा झारखंड में अधिवक्ताओ को हो रही कठिनाइयों से तथा कोरोना काल मे हुए कठिनाइयों से अवगत कराते हुए झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने का भी आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि इन सारे मुद्दों पर 20 दिसम्बर 2020 को पटना में अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन में चर्चा होंगी,इसकी व्यापक तैयारी आरंभ करा दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर थानेदार के नेतृत्व में अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
    Next Article नए श्रमिक कानून पर भाजपा ने यूनियन पदाधिकारियों के संग की बैठक, श्रमिकों को जागरूक बनाने पर दिया जोर

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.