Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले- 3 साल पहले लालू ने मुझे मारने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान किया था
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले- 3 साल पहले लालू ने मुझे मारने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान किया था

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने रविवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाया. सुशील मोदी ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा- लालू यादव ने मुझे मारने के लिए 3 साल पहले तांत्रिक अनुष्ठान करवाया था. उन्हें जनता पर भरोसा नहीं है. यही वजह है कि तंत्र मंत्र और प्रेत साधना कराते हैं.

    कोरोना पॉजिटिव सुशील मोदी अभी पटना एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं. उनके इस आरोप पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसे अजीब बयान पर मैं क्या बोलूं. सुशील मोदी से ऐसी उम्मीद नहीं थी. तेजस्वी ने कहा- सुशील मोदी को बेरोजगारी पर बोलना था. इंडस्ट्री, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर बोलना चाहिए था. 15 साल के दौरान क्या किया, ये बताना चाहिए था. ऐसे मौके पर ऐसे अंधविश्वासी बयान अजीब हैं.

    चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव पर सुशील मोदी ने कहा- लालू खुद को बचाने के लिए तंत्र-मंत्र और पशुबलि कराते रहे. इसके बावजूद वे न जेल जाने से बचे, न ही सत्ता बचा पाए. प्रेत साधना भी उनको 14 साल की जेल से बचा नहीं सकी. लालू विधानसभा चुनाव के पहले रांची के केली बंगले में जेल मैन्युअल की धज्जी उड़ाते हुए नवमी के दिन तीन बकरों की बलि देने वाले हैं. उन्हें आभास हो चुका है कि हाशिये पर पड़े कुछ दलों से गठबंधन और सिर्फ वादों से पार्टी की नैया पार नहीं लगा सकते.

    डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू इतने अंधविश्वासी हैं कि उन्होंने न केवल तांत्रिक के कहने पर सफेद कुर्ता पहनना छोड़ा, बल्कि तांत्रिक शंकर चरण त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया. उसी तांत्रिक ने विंध्याचल धाम ( मिर्जापुर) में लालू प्रसाद से तांत्रिक पूजा कराई थी.

    सुशील मोदी ने ट्विटर पर शेयर किए लालू के अंधविश्वास से जुड़े किस्से

    सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ अखबारों की कटिंग शेयर की है. इसमें उन्होंने लालू और उनके अंधविश्वास से जुड़े किस्से शेयर किए हैं. कुछ अखबारों को दिए इंटरव्यू में सुशील मोदी ने कहा- 2009 में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने तारेगना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब ग्रहण के समय बिस्कुट खा लिया, तब अंधविश्वासी लालू प्रसाद ने कहा था कि इससे अकाल पड़ेगा, जबकि बिहार में एनडीए शासन के दौरान कृषि पैदावार बढ़ी. 2005 में जब जनता ने लालू-राबड़ी के कुशासन को खारिज कर दिया, तब लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री आवास छोडऩे में डेढ़ महीने लगा दिये थे. बाद में कहा कि वे आवास की दीवार में ऐसी तंत्रसिद्ध पुडिय़ा रख आए हैं कि अब कोई वहां नहीं टिक पाएगा. लेकिन, उसी आवास में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल से बिहार की सेवा कर रहे हैं.

    शपथ ग्रहण के मुहूर्त को बताया था अशुभ

    26 मई, 2014 को नरेंद्र मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तब लालू प्रसाद ने शपथ ग्रहण के मुहूर्त गोधूलि बेला को अशुभ बता दिया और कहा कि सरकार पांच साल नहीं चलेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने 5 साल सरकार चलाई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनिया गांधी ने दशहरा पर दिया संदेश, कहा- नेतृत्वकर्ता के जीवन में अहंकार और वादाखिलाफी की जगह नहीं
    Next Article काबुल में आत्मघाती धमाके में 30 लोगों के परखच्चे उड़े, सड़कों पर बिछ गईं सबकी लाशें, हर तरफ चीखें ही चीखें

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.