Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनिया गांधी ने दशहरा पर दिया संदेश, कहा- नेतृत्वकर्ता के जीवन में अहंकार और वादाखिलाफी की जगह नहीं
    Breaking News Headlines राजनीति

    सोनिया गांधी ने दशहरा पर दिया संदेश, कहा- नेतृत्वकर्ता के जीवन में अहंकार और वादाखिलाफी की जगह नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को देश की जनता को विजयादशमी पर्व की शुभकामना दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विजयादशमी त्योहार का सबसे बड़ा संदेश यही है कि सरकार में जनता सर्वोपरि है और एक नेतृत्वकर्ता के जीवन में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश को इस त्योहार की बधाई दी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अंत में सच की विजय ही नियति है.

    सोनिया गांधी ने कहा कि दशहरा अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अहंकार पर विवेक की जीत का प्रतीक है. नौ दिन की पूजा के बाद यह किसी भी स्थिति में कर्तव्यों को पूरा करने का प्रण लेकर आता है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, शासन में जनता सर्वोपरि है और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी का कोई स्थान नहीं है. यही विजयदशमी पर्व का सबसे बड़ा संदेश है.

    कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि यह दशहरा लोगों की जिंदगियों खुशहाली, शांति और समृद्धि लाने के साथ उनमें सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहार के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव: चिराग पासवान ने कहा, एलजेपी सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे होंगे
    Next Article बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले- 3 साल पहले लालू ने मुझे मारने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान किया था

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.