Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने कहा, एलजेपी सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे होंगे
    Breaking News बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने कहा, एलजेपी सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे होंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बक्सर. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित चुनावी रैली में दावा किया कि अगर उनकी पार्टी की सत्ता में आती है तो सात निश्चय में घोटाला करने वाले सलाखों के पीछे होंगे, वो चाहें अधिकारी हों या फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान बक्सर के डुमराव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल हो गई. अवैध शराब हर जगह बिक रही है और इसका कमीशन नीतीश कुमार तक पहुंच रहा है.

    बक्सर में चिराग ने कही ये बात

    चिराग पासवान ने कहा कि जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी, युवा विरोधी और बिहार को बर्बाद करने वाला है, क्या उसे मुख्यमंत्री बनने रहने का हक है. जनता ने कहा नहीं. इसके बाद चिराग ने सवाल पूछा कि उसे बदलना चाहिए या नहीं, जनता ने फिर उनको अपना समर्थन दिया. साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि सात निश्चय योजना में घोटाला करने वाले सलाखों के पीछे होंगे, वो चाहें अधिकारी हों या फिर मुख्यमंत्री ने. लोजपा की सरकार बनने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी और फिर सबको जेल भेजा जाएगा. चाहें वो मुख्यमंत्री ही क्यों न हो. साथ ही लोजपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) ने मना कर दिया कि यहां कारखाना नहीं खुल सकता. हमारे प्रदेश में एक युवा विरोधी मुख्यमंत्री है, जो चाहते ही नहीं हमारे युवा आगे बढ़ें. अगर युवा पढ़-लिख गया तो इनसे सवाल पूछेगा. इनको हटाना जरूरी है.

    जेडीयू ने साधा निशाना

    जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि चिराग पासवान और तेजस्वी यादव ने आपस में हाथ मिला लिया है. जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि चिराग को पता चल गया है कि इस बार के चुनाव में उनकी दाल गलने वाली नहीं है इसलिए वह लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. वशिष्ठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता का भ्रम दूर कर दिया है और जनता भी सब कुछ अच्छे से समझ रही है. तेजस्वी यादव के उस बयान जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को थका कहा था, पर भी वशिष्ठ नारायण सिंह ने तीखी टिप्पणी की और कहा कि आज भी नीतीश कुमार किसी युवा से अधिक काम करने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज भी 14 से 15 घंटे तक का काम करते हैं कि बिहार की जनता अच्छे से जानती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे 65 साल की उम्र में करने जा रहे दूसरी शादी, यह हैं उनकी होने वाली पत्नी
    Next Article सोनिया गांधी ने दशहरा पर दिया संदेश, कहा- नेतृत्वकर्ता के जीवन में अहंकार और वादाखिलाफी की जगह नहीं

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.