Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे 65 साल की उम्र में करने जा रहे दूसरी शादी, यह हैं उनकी होने वाली पत्नी
    Breaking News Headlines

    सुप्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे 65 साल की उम्र में करने जा रहे दूसरी शादी, यह हैं उनकी होने वाली पत्नी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे अगले हफ्ते विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. हरीश साल्वे देश के जाने-माने वकील और ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल हैं. 65 वर्षीय साल्वे, पिछले महीने ही अपने 38 साल के वैवाहिक जीवन को तिलांजलि देकर अपनी पत्नी मीनाक्षी साल्वे से तलाक लेकर कानूनी तौर पर अलग हो गए थे. हरीश साल्वे और मीनाक्षी की दो बेटियां भी हैं. हरीश साल्वे अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ 28 अक्तूबर को लंदन के एक चर्च में विवाह करने जा रहे हैं. दोनों का ये दूसरा विवाह है.

    साल्वे भी धर्म बदलकर अब ईसाई बन चुके हैं. अपनी होने वाली पत्नी कैरोलिन के साथ वे पिछले दो सालों से नियमित रूप से उत्तरी लंदन के चर्च में जाते रहे हैं. हरीश साल्वे और कैरोलिन दोनों का ये दूसरा विवाह है. दोनों की पूर्व विवाह से संतानें भी हैं. पेशे से कलाकार कैरोलिन 56 साल की हैं और एक लड़की की मां हैं. हरीश साल्वे की कैरोलिन से मुलाकात आर्ट एग्जीबिशन में हुई थी. दोनों के बीच की यह मुलाकात धीरे-धीरे और गहरी हो गई.

    चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे और साल्वे दोनों की पढ़ाई एक ही स्कूल में हुई है. दोनों महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पढ़ाई करते थे. 1976 में साल्वे दिल्ली आए गए और बोबडे मुंबई हाई कोर्ट. बाद में बोबडे हाई कोर्ट जज बन गए और साल्वे सीनियर एडवोकेट और फिर सॉलिसिटर जनरल. हरीश साल्वे शुरू से ही अपनी प्रतिभा की बदौलत नामी वकील रहे हैं. यही वजह थी कि उन्हें भारत सरकार ने सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया था.

    साल्वे, कुलभूषण जाधव सहित कई अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारत सरकार की पैरवी कर देश को गौरवान्वित कर चुके हैं. भारत सरकार की विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के आग्रह पर उन्होंने इस केस की सुनवाई के लिए सिर्फ एक रुपए फीस ली थी. देश दुनिया के नामी उद्योगपतियों और कंपनियों वोडाफोन, रिलायंस, मुकेश अंबानी, रतन टाटा जैसे सभी बड़े नामों के कानूनी मामलों की कोर्ट में नुमाइंदगी भी साल्वे ने ही की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल- चेन्नई ने बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया, लगातार तीन हार के बाद धोनी की टीम जीती
    Next Article बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने कहा, एलजेपी सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे होंगे

    Related Posts

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    July 22, 2026

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.