Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल- चेन्नई ने बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया, लगातार तीन हार के बाद धोनी की टीम जीती
    Breaking News Headlines

    आईपीएल- चेन्नई ने बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया, लगातार तीन हार के बाद धोनी की टीम जीती

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. आईपीएल के 13वें सीजन के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 8 विकेट से हरा दिया. दुबई में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 146 रन का टारगेट दिया था. जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया. रितुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी लगाते हुए नाबाद 65 रन बनाए.

    धोनी की टीम लगातार तीन मैच हारने के बाद जीती है. इस जीत से 8 पॉइंट्स के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, बेंगलुरु को प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा. बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है. एक जीत उसे टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचा देगी. चेन्नई के लिए अंबाती रायडू ने 39 रन बनाए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19 रन बनाकर नाबाद रहे. बेंगलुरु के लिए क्रिस मॉरिस और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया.

    पावर-प्ले में चेन्नई ने बनाए 48 रन

    चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस और रितुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 46 रन की पार्टनरशिप की. डु प्लेसिस 25 रन बनाकर क्रिस मॉरिस की बॉल पर आउट हुए. इसके बाद गायकवाड़ और अंबाती रायडू ने पारी संभाली.

    रितुराज पहली फिफ्टी लगाने वाले चौथे युवा खिलाड़ी

    गायकवाड़ आईपीएल में पहली फिफ्टी लगाने वाले चौथे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 23 साल और 168 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई. वहीं, सबसे कम उम्र में लीग में फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड सीएसके के ही सुरेश रैना के नाम है. उन्होंने 2008 में 21 साल और 148 दिन की उम्र में पहली फिफ्टी लगाई थी. सैम करन (22 साल 142 दिन) दूसरे और पार्थिव पटेल (23 साल 76 दिन) तीसरे नंबर पर हैं.

    बेंगलुरु ने बनाए 6 विकेट पर 145 रन बनाए

    बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली की 50 रन की पारी की बदौलत टीम ने 6 विकेट पर 145 रन बनाए. कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया. चेन्नई के सैम करन को 3, दीपक चाहर को 2 और मिशेल सैंटनर को 1 विकेट मिला.

    दोनों ओपनर सस्ते में आउट

    बेंगलुरु के दोनों ओपनर एरॉन फिंच और देवदत्त पडिक्कल कुछ खास नहीं कर सके. फिंच सिर्फ 15 रन ही बना सके और सैम करन की बॉल पर रितुराज गायकवाड़ को कैच दे बैठे. इसके बाद पडिक्कल (22) को मिशेल सैंटनर ने आउट किया. बाउंड्री पर फाफ डु प्लेसिस और रितुराज गायकवाड़ ने मिलकर उनका शानदार कैच पकड़ा.

    कोहली-डिविलियर्स के बीच 82 रन की पार्टनरशिप

    ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद कोहली और एबी डिविलियर्स ने पारी को संभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप हुई. डिविलियर्स को 39 रन के निजी स्कोर पर दीपक चाहर ने आउट किया.

    कोहली ने लगाई 39वीं फिफ्टी

    कोहली ने आईपीएल में अपनी 39वीं फिफ्टी लगाई. लीग में किसी भारतीय बल्लेबाज की ओर से सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन (39) की बराबरी की. लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी डेविड वॉर्नर (46) ने लगाई है.

    हरे रंग की जर्सी में उतरी बेंगलुरु

    चेन्नई के खिलाफ मैच में कोहली की टीम अपनी परंपरागत ड्रेस की जगह हरे रंग की जर्सी में उतरी. बेंगलुरु हर सीजन में एक मैच हरी जर्सी में खेलती है. टीम ऐसा ग्रीन एंड क्लीन अर्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए करती है. 2019 में सीजन के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हरे रंग की जर्सी में मैच खेला था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article सुप्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे 65 साल की उम्र में करने जा रहे दूसरी शादी, यह हैं उनकी होने वाली पत्नी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.