Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश ने ली जदयू की सदस्यता
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश ने ली जदयू की सदस्यता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र ने जदयू की सदस्यता ले ली है. पटना स्थित जदयू कार्यालय में रघुवंश प्रसाद सिंह के बड़े बेटे सत्य प्रकाश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल करवाया. उन्हें गवर्नर कोटे से एमएलसी बनाए जाने की भी चर्चा है.

    बताया जा रहा है कि रामा सिंह के आरजेडी में शामिल होते ही जदयू का यह बड़ा दांव माना जा रहा है. जदयू ने रघुवंश प्रसाद के पुत्र को अपने पाले में लाकर राजपूत मतदाताओं को सियासी संदेश देने की कोशिश की है.

    इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के अलावा कई और नेता भी मौजूद रहे. वशिष्ठ नारायण सिंह ने इस दौरान कहा कि ये बहुत खुशी का पल है. रघुवंश प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व पाक साफ रहा, उन्होंने जहां भी काम किया अपनी अमिट छाप छोड़ी. जीवन के अंतिम क्षण में भी उन्होंने आम लोगों की ही चिंता की. अंत समय में जनता के काम के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था.

    वहीं सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि मेरे परिवार में सिर्फ वही राजनीति में थे. मेरे पिताजी का कहना था कि परिवार से एक ही व्यक्ति को राजनीति में आना चाहिए. पिछले लोकसभा चुनाव में गरीब सवर्ण आरक्षण को आरजेडी ने मेनिफेस्टो से हटा दिया था, इससे पिताजी को काफी दु:ख पहुंचा था. सत्य प्रकाश ने कहा कि मेरे पिता ने इसे लेकर कई बार लालू जी से बात की थी. तब लालू ने कहा था कि गलती से हो गया है, इसे ठीक कर लिया जाएगा.

    जेडीयू में शामिल होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्य प्रकाश ने बीच कार्यक्रम में पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है कि पत्र के जरिये पिता ने जो इच्छा जताई थी उसे पूरा किया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईएस के दो आतंकी बेंगलुरू से गिरफ्तार, लोगों को भेजते थे इराक और सीरिया
    Next Article इंवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी भारत आज भी मजबूत और कल भी मजबूत रहेगा

    Related Posts

    सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को दी विदाई, ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ के जयकारों से गूंजा माहौल

    October 22, 2026

    यूसिल की करोड़ों की सुरक्षा बेअसर, छह महीने में दूसरी बार चोरी

    October 22, 2026

    कोकदा में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार पर दो बार हमला; तीन गंभीर घायल

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संवाद कर युवाओं ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

    शादी का वादा निभाएं, पहले आत्मनिर्भर बनें युवा : आनंदीबेन पटेल

    विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति: केशव प्रसाद मौर्य

    सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को दी विदाई, ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ के जयकारों से गूंजा माहौल

    गम्हरिया में मकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

    यूसिल की करोड़ों की सुरक्षा बेअसर, छह महीने में दूसरी बार चोरी

    कोकदा में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार पर दो बार हमला; तीन गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.