Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोटा से ट्रेन से रांची पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के छात्र-छात्राएं जमशेदपुर
    Breaking News झारखंड

    कोटा से ट्रेन से रांची पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के छात्र-छात्राएं जमशेदपुर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *कोटा से ट्रेन से रांची पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के छात्र-छात्राएं पहुंचे* *जमशेदपुर*

    *पारडीह चेक पोस्ट में की गई हेल्थ स्क्रीनिंग, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    *उपायुक्त, एसएसपी देर रात पहुंचे पारडीह चेकनाका, बच्चों की रवानगी तक बारीकी से* *रखा व्यवस्थाओं पर नजर*

    कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के निर्णय के बाद प्रवासी मजदूर/पर्यटक/श्रद्धालु एवं छात्र- छात्राएं अपने प्रदेश लौटने लगे हैं। कोटा से छात्रों को लेकर रांची के हटिया स्टेशन पहुंची ट्रेन में पूर्वी सिंहभूम जिले के भी बच्चे शामिल थे जिनका पारडीह चेकनाका(जमशेदपुर) पहुंचने पर आवश्यक चिकित्सीय जांच की गयी। छात्र-छात्राओं को रांची से जदशेदपुर लाने के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई थी जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए वे लाए गए। सभी बसों को रांची से रवानगी से पहले सैनिटाइज भी कराया गया था।

    *उपायुक्त, एसएसपी खुद करते रहे व्यवस्थाओं की निगरानी, बच्चों से मिलकर जाना उनका* *हाल*

    बच्चों के आगमन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्या-क्या कदम उठाए जाने हैं इसकी पुख्ता तैयारी पूर्व में ही कर ली गई थी। बच्चों के पहुंचते ही उनके स्वाब का सैंपल कलेक्शन किया गया। सभी बच्चों के नाम, पता, मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया है। उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं एसएसपी श्री एम. तमिल वाणन ने बच्चों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा होम क्वारंटाइन में रहने के बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से होम क्वारंटाइन में रहने वाले सभी बच्चों पर निगरानी रखी जाएगी, आप सभी से अपील भी है कि अगले 28 दिनों तक स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए क्वारंटाइन में रहना सुनिश्चित करें। एसएसपी द्वारा भी सभी बच्चों को होम क्वारंटाइन के नियमों के अक्षरशः अनुपालन की बात कही गयी तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर 9431301355, 0657-2440111, 8987510050(whatsapp) उप्लब्ध कराते हुए संपर्क करने की बात कही गई। मौके पर सभी बच्चों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा पारडीह चेकनाका पर आवश्यक कार्रवाई के पश्चात सभी बच्चों को दंडाधिकारी की निगरानी में उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरुचरण महतो ने मजदूरों को समर्पित करते हुए लिखा “मजदूर अब मजबूर नहीं
    Next Article आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों को किया गया है प्रतिनियुक्त:पुलिस अधीक्षक

    Related Posts

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    September 29, 2026

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    September 29, 2026

    आम्रपाली के कुहरा पत्रा जंगल से 3.640 टन अवैध कोयला बरामद, सीसीएल प्रबंधन को किया गया सुपुर्द

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    आम्रपाली के कुहरा पत्रा जंगल से 3.640 टन अवैध कोयला बरामद, सीसीएल प्रबंधन को किया गया सुपुर्द

    Stake Casino Mobile Gaming: Γρήγορες Συνεδρίες και Άμεση Crypto Δράση

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पूर्वी सिंहभूम कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार

    हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.