Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोटा से आ रहे छात्र-छात्राओं को लाने के लिए जिला प्रशासन तत्पर, पारडीह चेक नाका पर की जाएगी हेल्थ स्क्रीनिंग
    Breaking News झारखंड

    कोटा से आ रहे छात्र-छात्राओं को लाने के लिए जिला प्रशासन तत्पर, पारडीह चेक नाका पर की जाएगी हेल्थ स्क्रीनिंग

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *कोटा से आ रहे छात्र-छात्राओं को लाने के लिए जिला प्रशासन तत्पर, पारडीह चेक नाका पर की जाएगी हेल्थ स्क्रीनिंग*

    *पारडीह चेक पोस्ट, टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे उपायुक्त, एसएसपी, तैयारियों का किया समीक्षा*

    कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के निर्णय के बाद प्रवासी मजदूरों एवं छात्र- छात्राओं को अपने प्रदेश लाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। कोटा से छात्रों को लेकर एक ट्रेन आज रांची के हटिया स्टेशन में पहुंचेगी। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले प्रवासी छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। इन प्रवासियों को जमशेदपुर लाने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से जमशेदपुर लाने के लिए परिवहन की विशेष व्यवस्था है,ल जिससे उन्हें जमशेदपुर लाया जायेगा। इसके बाद उनका पारडीह चेकनाका पर हेल्थ स्क्रीनिंग होगा और प्रखंडवार उन्हें भेजा जायेगा।

    उपायुक्त एवं एसएसपी ने पारडीह चेक नाका पहुंचकर प्रवासियों को लाने के पश्चात की जाने वाली कार्रवाई से संबंधित की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि प्रवासियों के आने के पश्चात सर्वप्रथम यहां उनकी हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी तथा जो संदिग्ध होंगे उन्हें आईसोलेशन में रखने की प्रक्रिया की जायेगी वहीं जिनमें कोई लक्षण नहीं होगा उन्हें घर तक पहुंचाते हुए होम क्वारंटाइन किया जायेगा। उन्हें जिला लाने से लेकर प्रखंडों में भेजने में सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनेटाइजेशन का पूरा ख्याल रखने के लिए पदाधिकारियों को निदेश दिये गये हैं। उपायुक्त ने जिले के प्रवासी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से अपील किया है कि वे घबराए नहीं। अभिभावक एवं परिजन निश्चिंत रहें, सभी को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचा दिया जाएगा।  

    *उपायुक्त, एसएसपी ने प्रवासी लोगों के टाटानगर रेलवे स्टेशन आगमन को लेकर तैयारियों का लिया जायजा*

    अंतर्जिला एवं अंतर्राज्य में फंसे प्रवासी मजदूर, श्रद्धालु, पर्यटक एवं छात्र का दिनांक 3 मई से रेलवे के द्वारा भी जिला में प्रवेश किया जायेगा। उक्त के क्रम में उपायुक्त, एसएसपी ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से आगंतुकों के जिला में प्रवेश करने पर प्रशासन द्वारा क्या-क्या कदम उठाये जाने हैं इस बाबत तैयारियों की समीक्षा की गई। रेलवे स्टेशन पर आगंतुकों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर प्राप्त करने, उनकी बेसिक हेल्थ स्क्रीनिंग एवं आईसोलेशन/ क्वारंटाइन करने
    के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना संक्रमित पूर्व के दोनों मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव:उपायुक्त
    Next Article सारवां प्रखंड के नारंगी और डकाई पंचायत में कोरोना मरीज की हुई पुष्टि:उपायुक्त

    Related Posts

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    September 30, 2026

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    September 30, 2026

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    गया जी पहुंचीं बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे, पितरों के लिए किया तर्पण और पिंडदान

    विश्व पर्यटन दिवस पर महाबोधि मंदिर पहुंचा सीयूएसबी छात्रों का दल, विरासत संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

    एनसीईआरटी ने बदला कक्षा 9 का इतिहास अध्याय, सिख गुरुओं से लेकर शिवाजी और जाटों के संघर्ष का जिक्र

    बैंक को एफडी पर रोज बतानी होगी ब्याज दर, 10 बजे लगेगा पता, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

    MP- भरभराकर गिरा 2 मंजिला मकान, महिला और बच्ची समेत 2 की मौत, 8 साल का बच्चा सकुशल बचा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आज PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.