Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोगों में खाद्य आपूर्ति में कंफ्यूजन को दूर करने के लिए डीसी ने डीएस‌ओ को सूची जारी करने का दिया निर्देश
    Breaking News झारखंड

    लोगों में खाद्य आपूर्ति में कंफ्यूजन को दूर करने के लिए डीसी ने डीएस‌ओ को सूची जारी करने का दिया निर्देश

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जो योजना है उसमें कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो गई थी इस पर उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने संज्ञान लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया था कि आम जनता में कोई कंफ्यूजन ना रहे और उस का नाजायज फायदा जन वितरण प्रणाली का दुकानदार ना उठाएं और लोगों में भी कोई भ्रम ना रहे।*

    उक्त आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जो योजना है उसको निम्न सूची बनाकर कन्फ्यूजन को दूर कर दिया गया है।

    *जिला आपूर्ति शाखा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की सूची*

    खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखण्ड राँची द्वारा कोरोना वायरस के कारण पुरे राज्य में लाॅकडाउन के मद्देनजर जिले में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसकी विवरणी निम्न प्रकार हैः-

    *∆मुख्यमंत्री दाल-भात योजना:-*

    उक्त योजना के अन्तर्गत जिले में कुल 09 स्थायी एवं 14 अस्थायी दाल-भात केन्द्र संचालित की जा रही है जिसमें विभागीय निदेशानुसार माह अप्रैल-20 एवं मई-20 तक सभी केन्द्रों में निःशुल्क भोजन कराई जा रही है।

    *∆आकस्मिक खाद्यान्न कोष:-*

    उक्त कोष के तहत् वैसे व्यक्ति जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् आच्छादित नहीं किये गये है या किसी कारणवश उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल पाया है। वैसे व्यक्तियों को तुरंत खाद्यान्न कोष की राशि से 10 किलोग्राम चावल खरीदकर उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है इस हेतु जिले के सभी ग्राम पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव एवं नगर पंचायत जामताड़ा / नगर परिषद मिहिजाम के कार्यपाल पदाधिकारी, को प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड के लिए 10000 (दस हजार) रूपये की राशि पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई है जो पूर्णतया निःशुल्क है।

    *∆अग्रिम खाद्यान्न वितरण:-*

    विभागीय निदेशानुसार कोविड- 19 को देखते हुए खाद्य सुरक्षा से अच्छादित सभी लाभुकों को माह अप्रैल एवं मई 2020 का खाद्यान्न अग्रिम उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान हुआ है। जो नियमानुसार पूर्व की भाँति प्रति किलो एक रूपये की दर से राशि लाभुक से लिया जाएगा। इसका वितरण सभी प्रखण्डों में जारी है।

    *∆ERCMS (Non PDS):-*

    इसके तहत् वैसे व्यक्ति लाभान्वित किये जाएगे जो नये राशन कार्ड बनाने हेतु आॅनलाईन आवेदन कर चूँके हो लेकिन अहत्र्ता रखने के बावजूद भी किसी कारण से उन्हें खाद्य सुरक्षा से आच्छादित नहीं किया गया हो वैसे व्यक्ति के लंबित आॅनलाईन आवेदनों की जाँचकर योग्य लाभुकों को विभाग द्वारा निर्धारित दर पर प्रति किलो 1 रूपये/KG के दर पर 10 किलो चावल खाद्यान्न दिये जाने का प्रावधान है उक्त हेतु सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, को राशि उपलब्ध करा दी गई है।

    *∆प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना:-*

    इस योजना के तहत् खाद्य सुरक्षा के तहत् आच्छादित PHH पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्त एवं AAY अन्त्योदय परिवारों के सभी सदस्यों को प्रत्येक सदस्य 5 किलो ग्राम प्रति माह की दर से कुल दो माह का खाद्यान्न (अप्रैल एवं मई 2020) निःशुल्क दिये जाने का प्रावधान है। *नोट:- जो की मई माह में वितरित किया जाएगा।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंबेडकर जयंती चाहरदीवारी के अंदर मनाएंगे भाजपाई, नही होंगे कोई सार्वजनिक कार्यक्रम
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर रविवार को भी भोजन तथा राशन सामग्री जरूरतमंदों के घर तक पहुँचाया गया

    Related Posts

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    May 21, 2025

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    May 20, 2025

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    May 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    प्रशासनिक बैठकों में विभागीय पदाधिकारी के अनुपस्थिति पर पंचायत समिति सदस्यों ने जताई नाराजगी

    उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    ओडिशा पहुंचने पर रवि शंकर तिवारी का जोरदार अभिनंदन

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पुरे बिश्व को भारत की सैन्य क्षमता का लोहा मनवाने में सफल रहा:डॉ जटा शंकर पाण्डेय

    संस्था “रक्षा सूत्र” ने लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.