राजेश शुक्ल ने 100 गरीब महिलाओं को 10 दिन का खाद्यान्न सामग्री बाटा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के निर्देश पर तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश के मार्गदर्शन पर
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज प्रातः बिस्टुपुर बाजार में 100 गरीब महिलाओं को 10 दिनों का खाद्यान्न सामग्री का पैकेट सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कर एक एक को बुलाकर बाटा।
श्री शुक्ल ने चावल, आटा , दाल , मसाला,आलू, चूड़ा, तथा सरसो तेल, चीनी, चायपत्ती का 100 पैकेट 10 दिनों के लिए बनवाकर ईन गरीब महिलाओं के बीच वितरीत कराया।
श्री शुक्ल ने पिछले एक सप्ताह से लगातार 500 से अधिक गरीब , असहाय, और कमजोर वर्ग के लोंगो के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण कराया है। श्री शुक्ल ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा का स्पष्ट निर्देश है कि गरीबो को भूखे नही मरने देना है उनके घर भोजन पहुचाना है। पूरे राज्य में भाजपा के सभी स्तर के कार्यकर्ता इस काम मे लगे है तथा भोजन पहुचाने और खाद्यान्न सामग्री वितरण में लगे है। भाजपा अपने इस संकल्प को मज़बूती से पूरा कर रही है।