Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपसी समन्वय के साथ स्वास्थ्य विभाग व एनडीआरएफ टीम करेगी कार्यःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    आपसी समन्वय के साथ स्वास्थ्य विभाग व एनडीआरएफ टीम करेगी कार्यःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ आपसी समन्वय के साथ स्वास्थ्य विभाग व एनडीआरएफ टीम करेगी कार्यः- उपायुक्त….*
    ==================
    *■ एनडीआरएफ की टीम द्वारा क्वारंटाइन सेंटर और आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण….*
    ==================
    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय के निदेशानुसार आज दिनांक-01.04.2020 को एनडीआरएफ निरीक्षक श्री ओपी गोस्वामी के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम द्वारा सदर अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डाॅ0 विजय कुमार व सदर अस्पताल के चिकित्सकों की उपस्थिति में स्वास्थ्य सुरक्षा व कोरोना के रोकथाम को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। साथ हीं वर्तमान में उपलब्ध सुविाधाओं के अलावा आगे और क्या-क्या चीजों की आवश्यकता होगी इसको लेकर विभिन्न बिन्दुओं आगे कार्य करने की रणनीति तय की गयी।
    इसके अलावे जसीडीह स्थित नरेंद्र देव भवन में कोरेन्टाईन वार्ड का अवलोकन कर वास्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ हीं कोरोना वायरस से बचाव हेतु संदिग्ध/संक्रमित व्यक्तियों के लिए उपचार, जांच, बेड, रख-रखाव व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित स्वच्छता व्यवस्था आदि की पूरी जानकारी ली गयी एवं आगे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान एनडीआरएफ निरीक्षक श्री ओपी गोस्वामी द्वारा जानकारी दी गयी कि उपायुक्त श्रीमती नैंन्सी सहाय के निदेशानुसार आइसोलेशन वार्ड व कोरेन्टाईन वार्ड का निरीक्षण किया गया है, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के पश्चात मरीजों को यहां बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। मरीजों को मिलने वाले जो भी मुख्य जरूरतों थी सभी को हाईलाईट किया गया है। जल्द हीं इन सभी कार्याें को पूरा कर लिया जायेगा, ताकि आवश्यकता होने पर किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ की टीम किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारी अभी से हीं कर रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर अविलम्ब आइसोलेशन सेंटर और वार्ड की संख्या बढ़ायी जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिले के नागरिकों के लिए जिला प्रशासन ने सामग्रियों कि बिक्री के लिए नई समय सारणी जारी किया
    Next Article तबलीगी जमात के लोगों के घूमने से मामले बढ़े:स्वास्थ्य मंत्रालय

    Related Posts

    चर्चित सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, सभी 21 आरोपी बरी

    October 13, 2026

    मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी भी नहीं करूंगा : सरयू राय

    October 13, 2026

    लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में आंदोलन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्त

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चर्चित सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, सभी 21 आरोपी बरी

    मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी भी नहीं करूंगा : सरयू राय

    लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में आंदोलन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्त

    सत्ता का दमन, विपक्ष की खामोशी और संघर्षरत युवाओं की हुंकार

    MxWin Bonos De Bienvenida Y Mecánicas Alternativas

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.