Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार दवाई दुकानदार पर की गई कार्रवाई, एक दुकान सील
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    उपायुक्त के निर्देशानुसार दवाई दुकानदार पर की गई कार्रवाई, एक दुकान सील

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ उपायुक्त के निर्देशानुसार दवाई दुकानदार पर की गई कार्रवाई, एक दुकान सील….*
    ====================
    *■ अपने-अपने अनुमंडल व प्रखंड क्षेत्र में रखे मास्क व सैनिटाइजर के कालाबाजारी पर नजर:- उपायुक्त….*
    ====================
    कोरोना वायरस को लेकर बाजार में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में इन सामानों की कालाबाजारी होने एवं मास्क व सैनिटाइजर के निर्धारित मूल्य से दोगुनी-तिगुनी राशि वसूलने संबंधी शिकायत मिलने पर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी, देवघर को जांच दल गठित कर उक्त मामले की जांच कर प्रतिवेदित करने का निदेश दिया गया था। इस आलोक में अंचलाधिकारी, देवघर श्री अनिल कुमार द्वारा टीम गठित कर उक्त मामले की जांच की गयी तो पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाया गया आरोप सही है एवम संबंधित दवा दुकान के द्वारा मास्क की कालाबाजारी की जा रही है एवम ग्राहकों से मनमाने ढंग से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही है। बाजार में 20-25 रुपये के दामों में मिलने वाले मास्क को 175 रुपये की कीमत में लोगों को बेची जा रही थी। इस पर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए दोषी पाए गए दवा विक्रेता पर कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल के समीप स्थित उसके दवाई दुकान “औषधालय मेडिकल दुकान” को सील कर दिया गया। साथ हीं निदेशित किया गया कि कोई भी दवा दुकान/ विक्रेता आवश्यक सामग्री के रूप में परिभाषित मास्क, प्लाई एवम प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैण्ड सैनिटाइजर की कालाबाजारी नहीं करेंगे। फिर भी यदि ऐसा करते हुए किन्ही को पाया जाता है तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    *इसके अलावा उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर व मधुपुर के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निदेशित किया गया कि वे पूरी तरह से सतर्क रह कर अपने-अपने क्षेत्रों में नजर बनाए रखे, ताकि इन सामानों के कालाबाजारी करने वाले लोगों पर अंकुश लगाया जा सके एवं लोगों के लिए ये सामान बाजार में निर्धारित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो।*
    ज्ञात हो उपायुक्त द्वारा पूर्व में ही कोरोना वायरस के प्रादुर्भाव को देखते हुए आवश्यक सामग्री के रूप में परिभाषित मास्क, प्लाई एवम प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैण्ड सैनिटाइजर बाजार में सर्वसाधारण को सुलभ रूप से उपलब्ध हो एवं किसी भी परिस्थिति में कोई भी दवा विक्रेता व दुकानदार न तो इसका कालाबाजारी करेंगे, न हीं निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर इन समानों की बिक्री करेंगे, ताकि ऐसे सामानों की किसी भी प्रकार की हो रही कालाबाजारी को पूर्णतः रोका जा सके। साथ ही उपायुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाएगा तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत दोषी के विरुद्ध आवश्यक व कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.