युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
गांव वालों ने दिमागी हालत ठीक नहीं बताया
राष्ट्रसंवाद/मंसूरचक बेगूसराय
थाना क्षेत्र के समसा दो पंचायत के वार्ड संख्या 13 नवटोल शर्मा टोला में शनिवार देर संध्या शनिवार को 39 वर्षीय संजीव शर्मा पिता स्वo सुरेश शर्मा अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया उक्त घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को मिला और मुखिया इजहार अंसारी ने पुलिस को घटनास्थल पर से जानकारी दिया और मंसूरचक गस्ती गाड़ी घटना स्थल पर से फंदे में लटका हुआ शव बरामद किया है ग्रामीणों ने बताया परिवार के सभी सदस्य शादी विवाह में घर से बाहर गये हुए थे और उक्त युवक ने गले में फंदा लगाकर झूल गया जिससे उसका मौत हो गया वहीं आस पास के लोगों ने कहा कि उसका
दीमागी हालत ठीक नहीं होने कि बात बताया है।मृतक का पत्नी का मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो चूका है और दो बच्चे हैं जिसका पालन पोषण ननिहाल के लोग कर रहे हैं। मंसूरचक पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है और मामले की छानबीन की बात थानाध्यक्ष गोविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया है
