बेटी की हत्या की आशंका में पिता ने थाना अध्यक्ष को दिया आवेदन,
हत्या कर शव छुपाने का आरोप
राष्ट्र संवाद/मंसूरचक
मंसूरचक थाना क्षेत्र के गणपतौल पंचायत के वार्ड संख्या 5 वीरगंज टोला से सनसनीखेज मामला सामने आया है 3 वर्ष पहले लव और प्यार और कोर्ट ने दोनों को बालिंग जोड़ी होने के कारण शादी के आदेश के बाद 24 वर्षीय खुशी कुमारी और 30 वर्षीय राजीव कुमार महतो का बसाया था और उसी दौरान खुशी मां बनी और राजीव पिता और एक लड़का हुआ जिसका नाम राहुल रखा था जो दो वर्ष का था लेकिन परिजनों को नहीं रास आ रहा था और मौके तलाश में लगे थे जैसे ही राजीव कुमार महतो से भी इधर करीब एक वर्ष से तालमेल नहीं बैठ रहा था और राजीव के पिता दिनेश कुमार महतो,मां निर्मला देवी, और ननद सपना से अक्सर मारपीट कहा सुन्नी मतभेद चल रहा था और दबाब भी बनाया जा रहा था कि तुम घर छोड़ कर चली जाओ नहीं जाने पर मारपीट किया जाने लगा और वह मां पिता को बता भी नहीं सकती थी लेकिन शनिवार को गांव में हल्ला हुआ कि भरत की बेटी को मार दिया गया है और लाश छिपा दिया गया है रविवार की सुबह इस बात की भनक लगते ही भरत कुमार साह अपने परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर पर गये लेकिन कोई भी नहीं मिला और मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविन्द कुमार पाण्डेय को लिखित जानकारी दिया और पुलिस वीरगंज पहुंचकर जांच पड़ताल किया लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष गोविन्द कुमार पाण्डेय शव जलाये जाने वाले स्थल बलान नदी किनारे कस्टोली ,आगापुर जाकर भी जांच पड़ताल किया लेकिन न ही शव मिला न ही कोई सुराग और राजीव कुमार महतो के परिवार वाले घर छोड़कर भाग निकले हैं।

