Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसी अनजान की सांसें बचाने को 45 रक्तवीरों ने किया महादान
    Headlines public खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    किसी अनजान की सांसें बचाने को 45 रक्तवीरों ने किया महादान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    किसी अनजान की सांसें बचाने को 45 रक्तवीरों ने किया महादान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किसी अनजान की सांसें बचाने को 45 रक्तवीरों ने किया महादान

    मानवता की मिसाल, जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना प्राथमिकता
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    तेघड़ा के अनिल मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को वत्स सेवा समिति की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 45 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनका रक्त किसी ऐसे अनजान मरीज की जिंदगी बचाने का आधार बनेगा, जिससे उनका कोई पारिवारिक रिश्ता तक नहीं है। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद चिकित्सकीय निगरानी में रक्त संग्रह किया गया।
    शिविर में मौजूद तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है। किसी अनजान व्यक्ति को अपना रक्त देकर जीवन बचाने से बड़ी सेवा नहीं हो सकती। डॉ. श्वेता ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी और प्रसव के दौरान मरीजों को तत्काल रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना समिति का बेहद महत्वपूर्ण मानवीय कार्य है। अस्पताल के संचालक डॉ. सचिन ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और मानवता के प्रति संवेदनशीलता का सच्चा उदाहरण है।
    समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू ने कहा कि रक्तदान का उद्देश्य केवल शिविर आयोजित करना नहीं, बल्कि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जिंदगी बचाना है। संयोजक रजनीश कुमार ने कहा कि समिति वर्षों से इस अभियान के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही है। यह सेवा निरंतर जारी रहेगी, ताकि रक्त के अभाव में किसी जरूरतमंद की जिंदगी संकट में न पड़े।
    इस अवसर पर एएसआई प्रशंसा भारती, मधुकर कुमार, मनीष कुमार, मंतोष कुमार टिंकू, शुभम कुमार, साहिल शांडिल्य, मोहम्मद सलमान सहित चिकित्सा कर्मी और समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।

    बेगूसराय मानवता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेटी की हत्या की आशंका में पिता ने थाना अध्यक्ष को दिया आवेदन, हत्या कर शव छुपाने का आरोप

    Related Posts

    बेटी की हत्या की आशंका में पिता ने थाना अध्यक्ष को दिया आवेदन, हत्या कर शव छुपाने का आरोप

    November 29, 2026

    युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

    November 29, 2026

    श्री रामचरितमानस प्रचार संघ, शाखा बेगूसराय की जिला प्रबंधकारिणी समिति गठित

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    किसी अनजान की सांसें बचाने को 45 रक्तवीरों ने किया महादान

    बेटी की हत्या की आशंका में पिता ने थाना अध्यक्ष को दिया आवेदन, हत्या कर शव छुपाने का आरोप

    युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

    How Controlled Risk-Taking Shapes Every Round of Aviator Crash Play

    श्री रामचरितमानस प्रचार संघ, शाखा बेगूसराय की जिला प्रबंधकारिणी समिति गठित

    जाम के दौरान दो पिकअप के बीच फंसी बाइक, युवक घायल

    राज्य संगठन आयुक्त हाजीपुर द्वारा जिला संघ गढ़हरा का निरीक्षण

    बखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के आरोपी समेत दो गिरफ्तार

    बखरी समेत पूरे जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह से होगा मुफ्त निपटारा

    बखरी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिसंबर में बढ़ सकती कनकनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.