लोयोला स्कूल का साइक्लोथॉन 2026 सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, लोयोला स्कूल के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में, लोयोला एलुमनाई एसोसिएशन ने लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर के सहयोग से कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अपने वार्षिक साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य (कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ), सहनशक्ति और तनाव मुक्ति को बढ़ावा देना था।
मुख्य अतिथि एक्सएलआरआई के डीन डॉ. संजय के. पात्रो और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झंडी दिखाई। इस अवसर पर रेक्टर फादर माइकल थानाराज, प्रिंसिपल विनोद फर्नाडीस, वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्री और विनीता एफ. एक्का, तथा एलएए वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जेएएआई के राष्ट्रीय सचिव राजीव तलवार सहित एलुमनाई एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

