Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बचपन में विवाह, उम्र से पहले मातृत्व:बाल विवाह बच्चियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर दोहरी चोट
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    बचपन में विवाह, उम्र से पहले मातृत्व:बाल विवाह बच्चियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर दोहरी चोट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बचपन में विवाह, उम्र से पहले मातृत्व:बाल विवाह बच्चियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर दोहरी चोट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रभात फेरी और कैंडल मार्च निकाल विद्यार्थियों ने लिया बाल विवाह मुक्त बिहार का संकल्प
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    बाल विवाह एक बच्ची को उम्र से पहले पत्नी और मां बनने की जिम्मेदारी में धकेल देता है। जिस उम्र में उसे स्कूल में पढ़ना, खेलना और अपने भविष्य के सपने संजोने चाहिए, उस उम्र में गृहस्थी का बोझ उसके बचपन को छीन लेता है। कम उम्र में गर्भधारण से बच्चियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। गर्भावस्था और प्रसव की जटिलताएं मां और नवजात दोनों के जीवन को खतरे में डाल सकती हैं। यह केवल एक परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज के सामने गंभीर चुनौती है। एक बाल विवाह रोकना एक बच्ची का बचपन, स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य बचाना है।
    इसी सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने के लिए शुक्रवार को विश्व बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय, रातगांव में प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी और कैंडल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद बाल विवाह मुक्त बिहार बनाने की शपथ ली। नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच बाल विवाह के दुष्परिणामों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई।
    प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा ने कहा कि बाल विवाह समाज के माथे पर कलंक है। बेटियों को समय से पहले विवाह के बंधन में बांधने के बजाय शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने बाल विवाह की सूचना आपातकालीन सहायता नंबर 112 और बाल हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षिका पल्लवी कुमारी, श्वेता सुमन, पूनम कुमारी, खुशबू कुमारी, शिक्षक सुनील कुमार और मृत्युंजय कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षकियां मौजूद रहे।

    बिहार समाचार बेगूसराय विश्व बाल विवाह उन्मूलन दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCrownSlots Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Answers
    Next Article एचएम समेत 3 शिक्षक ट्रेनिंग में, एक शिक्षिका के भरोसे 332 छात्र-छात्राएं, गंगरहो विद्यालय का हाल

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    XLRI में 34वां जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान, डॉ. शशि थरूर ने ‘इंडिया@2047’ पर रखे विचार

    चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

    नहीं रहीं 93 वर्षीय लक्ष्मिनिया देवी, भाजपा नेताओं ने जताया शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.