Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एचएम समेत 3 शिक्षक ट्रेनिंग में, एक शिक्षिका के भरोसे 332 छात्र-छात्राएं, गंगरहो विद्यालय का हाल
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    एचएम समेत 3 शिक्षक ट्रेनिंग में, एक शिक्षिका के भरोसे 332 छात्र-छात्राएं, गंगरहो विद्यालय का हाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    एचएम समेत 3 शिक्षक ट्रेनिंग में
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एचएम समेत 3 शिक्षक ट्रेनिंग में, एक शिक्षिका के भरोसे 332 छात्र-छात्राएं, गंगरहो विद्यालय का हाल
    राष्ट्रसंवाद/बखरी-बेगूसराय।
    उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगरहो, बखरी में इन दिनों शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शुक्रवार को मौके पर देखा गया कि क्लास में सिर्फ शिक्षिका कोमल कुमारी ही मौजूद थीं। एक ही शिक्षिका के भरोसे पूरा विद्यालय चल रहा था।
    एक साथ कई कक्षाओं को संभालना एक शिक्षिका के लिए संभव नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही है।
    कहते हैं विद्यालय के एचएम अनिल कुमार यादव
    इस संबंध में फोन पर जानकारी देते हुए ट्रेनिंग में गए प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव ने बताया कि इस विद्यालय में कुल पांच शिक्षक हैं, जिनमें से तीन ट्रेनिंग में आए हुए हैं। एक शिक्षिका विद्यालय में मौजूद हैं, जबकि एक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में कुल 332 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और कुल 8 क्लास रूम हैं।
    एचएम ने कहा कि इस विद्यालय में अभी 7 से 8 शिक्षक होना अनिवार्य है, तभी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी हो सकेगी। शिक्षकों की कमी के कारण काफी परेशानी होती है।
    इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि जब विभाग को पता है कि विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों की कमी है, तो एक साथ तीन-तीन शिक्षकों को ट्रेनिंग में भेजना समझ से परे है।
    ग्रामीणों ने मांग की है कि ट्रेनिंग के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और विद्यालय में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। ऐसी सरकारी व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं के परिजनों में आक्रोश देखा गया।

    बखरी बिहार न्यूज बेगूसराय शिक्षा विभाग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबचपन में विवाह, उम्र से पहले मातृत्व:बाल विवाह बच्चियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर दोहरी चोट
    Next Article संविधान दिवस पर सकरबासा उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिली 3 कट्ठा 10 धुर जमीन

    Related Posts

    जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    November 27, 2026

    उलीडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 12-13 लाख के जेवर और नकदी गायब

    November 27, 2026

    नए भर्ती नियमों में संशोधन कर पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करे सरकार : अविनाश कुमार

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    उलीडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 12-13 लाख के जेवर और नकदी गायब

    नए भर्ती नियमों में संशोधन कर पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करे सरकार : अविनाश कुमार

    रोसड़ा नगर परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, 20 कार्य दिवस में काम शुरू करने का निर्देश

    बरौनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष (सदर) मास्टर यासीन साहब सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाव

    संविधान दिवस पर याद किए गए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर

    जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 60 आवेदन पर हुई सुनवाई

    दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

    संविधान दिवस पर सकरबासा उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिली 3 कट्ठा 10 धुर जमीन

    एचएम समेत 3 शिक्षक ट्रेनिंग में, एक शिक्षिका के भरोसे 332 छात्र-छात्राएं, गंगरहो विद्यालय का हाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.