Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय के 12 विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय शिक्षा समस्तीपुर

    बेगूसराय के 12 विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय /राष्ट्र संवाद

    बेगूसराय जिले के 12 विद्यालयों में छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत देने और उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रखने के उद्देश्य से सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन तथा इंसीनरेटर लगाए गए हैं।

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व छात्रों के वैश्विक संगठन नेतरहाट ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (नोबा) ने अपने ‘संगिनी प्रोजेक्ट’ के तहत जिले के बछवाड़ा और बरौनी प्रखंडों के इन विद्यालयों में ये मशीनें लगाई हैं।

    नोबा की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य बेगूसराय को मासिक धर्म संबंधी सुविधाओं के अभाव से मुक्त जिला बनाना है।

    संगठन के ग्लोबल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (जीएसआर) के सह-संस्थापक विकास रंजन ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना ऐसा माहौल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहां मासिक धर्म लड़कियों की शिक्षा में बाधा न बने।

    नोबा जीएसआर के कोर ग्रुप के प्रमुख स्वयंसेवक कुंदन कुमार ने कहा कि विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर (इस्तेमाल पैड का निस्तारण करने वाली मशीन) की उपलब्धता से मासिक धर्म के दौरान छात्राओं की अनुपस्थिति कम करने में मदद मिलेगी।

    सिमरिया स्थित दिनकर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह यादव ने उम्मीद जताई कि इन सुविधाओं से छात्राओं को काफी लाभ होगा और स्कूल का माहौल अधिक सहयोगात्मक एवं समावेशी बनेगा।

    बयान के मुताबिक कि ‘संगिनी प्रोजेक्ट’ के तहत देश के 10 राज्यों में 800 से अधिक विद्यालयों में इस तरह की सुविधा मुहैया कराई जा रही है और बेगूसराय में इस कार्यक्रम के तहत अब तक 120 से अधिक स्कूलों को शामिल किया जा चुका है। इस पहल में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) भी सहयोग कर रहा है और अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत 54 स्कूलों में इन मशीनों को लगाने में मदद की है।

    नोबा बेगूसराय महिला शिक्षा सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहर का जल निकासी मार्ग बंद, जलजमाव से किसानों की बढ़ी परेशानी
    Next Article नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    Related Posts

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    November 23, 2026

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    November 23, 2026

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    बेगूसराय के 12 विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए

    नहर का जल निकासी मार्ग बंद, जलजमाव से किसानों की बढ़ी परेशानी

    सिमरिया धाम मात्र तीर्थ स्थल नहीं है, भारतीय संस्कृति का जीता जागता स्थल हैं:अश्वनी चौबे।

    सतीश कुमार ने प्रखंड प्रमुख का कार्यभार संभाला।चैंबर में हुआ स्वागत।

    बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश

    विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 108 वाहन जब्त, 17 एफआईआर; 1.31 करोड़ का जुर्माना वसूला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.