Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बकरी चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश

    राष्ट्र संवाद/खोदावंदपुर (बेगूसराय)। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत पंचायत अंतर्गत मालपुर गांव के वार्ड तीन में रविवार की देर रात बकरी चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर बकरी मालिक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया. इसके बाद बदमाश सात खस्सी और एक बकरी लेकर फरार हो गये. इस घटना में बकरी मालिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान मालपुर गांव निवासी मोहम्मद मियां के पुत्र मोहम्मद उस्मान के रूप में की गयी है. परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर में सात टांके लगायें. रविवार की रात उनकी सात खस्सी और एक बकरी झोपड़ीनुमा घर में बंधी हुई थी. झोपड़ी में बाहर से ताला लगा था. देर रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर झोपड़ी में प्रवेश किया और बकरियों को खोलकर ले जाने लगे. इसी दौरान उनकी नींद खुल गयी. बाहर निकलकर जब उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपितों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया. इसके बाद सभी आठ बकरियों को लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना पीड़ित ने खोदावंदपुर पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

    खोदावंदपुर बकरी चोरी बेगूसराय अपराध मालपुर गांव मोहम्मद उस्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र
    Next Article सतीश कुमार ने प्रखंड प्रमुख का कार्यभार संभाला।चैंबर में हुआ स्वागत।

    Related Posts

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    November 23, 2026

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    November 23, 2026

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    बेगूसराय के 12 विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए

    नहर का जल निकासी मार्ग बंद, जलजमाव से किसानों की बढ़ी परेशानी

    सिमरिया धाम मात्र तीर्थ स्थल नहीं है, भारतीय संस्कृति का जीता जागता स्थल हैं:अश्वनी चौबे।

    सतीश कुमार ने प्रखंड प्रमुख का कार्यभार संभाला।चैंबर में हुआ स्वागत।

    बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश

    विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 108 वाहन जब्त, 17 एफआईआर; 1.31 करोड़ का जुर्माना वसूला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.