राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। संभावित हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 26 नवंबर को रेड क्रॉस भवन, साकची परिसर में सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई।
बैठक में बताया गया कि सेंट्रल आरसीडीसी, कोलकाता से संभावित हवाई हमले की सूचना मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत एयर रेड चेतावनी सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभागों की टीमें निर्धारित एसओपी के अनुसार बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास करेंगी। इसमें घायलों का रेस्क्यू, चिकित्सा सहायता और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियां परखी जाएंगी।
Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

