सरयू राय की यजमानी में शुरू हुई 26वीं श्री रामार्चा पूजा, 21 नवंबर को महाप्रसाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में शुक्रवार सुबह 26वीं श्री रामार्चा पूजा विधि-विधान के साथ शुरू हुई। सरयू राय अपने परिजनों के साथ मुख्य यजमान बने। गौरीकांत जी की देखरेख में पांच विद्वान पंडितों द्वारा चार आवरणों में पूजा संपन्न कराई जा रही है। इसमें भगवान श्रीराम के परिवार, माता सीता, हनुमान जी, भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की आराधना की जाएगी। हवन और आरती के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा। वहीं, 21 नवंबर को महाप्रसाद का वितरण बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में किया जाएगा। विधायक सरयू राय ने श्रद्धालुओं से पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

