कदमा में लाफ एंड लर्न नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
नोटिस और अल्टीमेटम के बावजूद जमीन खाली नहीं करने पर कंपनी ने उठाया कदम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कदमा स्थित लाफ एंड लर्न नर्सरी के खिलाफ टाटा स्टील ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को कंपनी के लैंड डिपार्टमेंट की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटाने का काम शुरू कराया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।
जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट की ओर से नर्सरी प्रबंधन को पहले ही अतिक्रमण हटाने का नोटिस देते हुए निर्धारित समय में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद कंपनी ने स्वयं कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
गुरुवार को अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर अतिक्रमण हटाने का काम जारी है।