
26 नवंबर को संविधान रक्षार्थ मार्च में पूर्वी सिंहभूम से शामिल होंगे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
परविंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, SIR और वोट बचाओ अभियान को लेकर बनी रणनीति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शशिभूषण राय तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू और प्रदेश सचिव चंदन सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में पूर्वी सिंहभूम के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने सभी जिला, प्रखंड, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों से मार्च में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को धरातल पर उतारना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। वहीं डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने ग्राम स्तर पर जनचौपाल आयोजित कर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, लोकतंत्र की रक्षा और पेसा कानून के अधिकारों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में SIR प्रक्रिया के तहत पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने और 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रखंड, मंडल, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर जनचौपाल आयोजित करने पर सहमति बनी।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अंसार खान ने दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, खगेनचन्द्र महतो, आशुतोष सिंह, अरुण सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, महामंत्री राजेश चौधरी, अतुल गुप्ता, मकसूद आलम, ज्योति मिश्र, सुनील प्रसाद, अमित श्रीवास्तव, उदय कुमार सिंह, राजकिशोर प्रसाद, बबलू नौशाद, किशनलाल महतो, गुरदीप सिंह काके, सुखदेव सिंह मल्ली, राकेश साहू, अजय शर्मा, शिल्पी चक्रवर्ती, रंजीत सिंह, रंजीत झा, लव कुमार निराला, ईशान पात्रा, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, सुल्तान अहमद, तनवीर खान, फिरोज खान, शिवनंदन सिंह, सीबू, सूरज मुंडा, संदीप मिश्रा, नमिता सिंह सहित प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, विजय पांडे, शमशेर खान, डॉ. मनोज महतो, शिशु लाल महतो, सुशील कुमार तिवारी, रणजीत सिंह कल्लू और विक्की सिंह उपस्थित रहे।
इसके अलावा सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, आदिवासी कांग्रेस चेयरमैन हेमेंद्र हांसदा, अजा चेयरमैन लखिंदर करुआ, ओबीसी चेयरमैन प्रताप यादव, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, आरटीआई चेयरमैन कमलेश कुमार, सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, रूबी ठाकुर, प्रितपाल सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनोज उपाध्याय और लक्की शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

