Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सहयोग शिविर से गांव में आसान हुई योजनाओं तक पहुंच
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    सहयोग शिविर से गांव में आसान हुई योजनाओं तक पहुंच

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सहयोग शिविर से गांव में आसान हुई योजनाओं तक पहुंच
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सहयोग शिविर से गांव में आसान हुई योजनाओं तक पहुंच
    ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद

    बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो

    सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का पंचायत स्तर पर समाधान करने की पहल को लेकर मंगलवार को गौरा-एक पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और लाभ पाने के लिए आवेदन दिए।
    मुखिया जयमाला देवी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में आवास, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, श्रम कार्ड और भूमि संबंधी मामलों सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। पूर्व के शिविर में मिले 67 आवेदनों में 67 का निष्पादन हो चुका है। वहीं, पिछले दिनों शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में प्राप्त 52आवेदनों का भी निष्पादन कर दिया गया है। मंगलवार को 11 नए आवेदन मिले, जिन्हें बीडीओ रजनीश कुमार ने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया।
    बीडीओ ने सहयोग शिविर को सरकार का महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम बताते हुए पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बीपीआरओ संगीता कुमारी ने विभागीय समन्वय और ग्रामीणों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार, कृषि पदाधिकारी राधिका कुमारी ,सीडीपीओ मीरा कुमारी , पीएचईडी विभाग के जेई संतोष कुमार, बीसी नितेश कुमार,पंचायत सचिव सुरेन कुमार, आवास सहायक राजीव कुमार ने
    अपने-अपने विभागों की योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि ललित कुमार गुप्ता, उप सरपंच रामाधार राय, लेखपाल सुजीत कुमार, कार्यपालक सहायक सत्यम भारती, ग्राम कचहरी सचिव पार्वती कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक रिक्की कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

    जनकल्याणकारी कार्यक्रम पंचायत विकास बेगूसराय सरकारी योजनाएं सहयोग शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व पर दौलतपुर चांदी में अखंड रामायण पाठ का आयोजन
    Next Article गोसेवा से समृद्धि और संरक्षण तक, श्रीकृष्ण की परंपरा को जीवंत रख रही तेघड़ा की ऐतिहासिक गौशाला

    Related Posts

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    November 17, 2026

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    November 17, 2026

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    November 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How BetBlast Handles Withdrawals and Identity Checks for UK Players

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण

    12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

    जलजमाव को लेकर सांसद-विधायक का पुतला फूंका, अस्थि गंदे पानी में विसर्जित

    बरियारपुर पश्चिमी गांव स्थित भुसकार में आग लगने से पशुचारा राख

    जानो अपना लोकतंत्र, पहचानो अपना मताधिकार कार्यक्रम का शुभारंभ

    छात्र-छात्राओं को दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.