Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खदानों की सुरक्षा का हिसाब नहीं रख पा रहा खान सुरक्षा महानिदेशालय: सरयू राय
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खदानों की सुरक्षा का हिसाब नहीं रख पा रहा खान सुरक्षा महानिदेशालय: सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    खदानों की सुरक्षा का हिसाब नहीं रख पा रहा खान सुरक्षा महानिदेशालय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची/जमशेदपुर। धनबाद स्थित खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) की कार्यप्रणाली पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरटीआई के तहत खदानों की सुरक्षा से जुड़े छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी के जवाब में महानिदेशालय ने हर बार कहा कि सूचना कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।
    दामोदर बचाओ आंदोलन के वरीय सलाहकार एवं अधिवक्ता विजय कुमार झा ने वर्ष 2010 से 25 अगस्त 2026 तक की अवधि में असुरक्षित घोषित खदानों, निरीक्षण रिपोर्ट, सुरक्षा संबंधी निर्देश, सुधारात्मक कार्रवाई और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रबंधन पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा था। लेकिन सभी छह सवालों पर एक जैसा जवाब मिला।
    सरयू राय ने कहा कि खदानों की सुरक्षा, श्रमिकों की जान की हिफाजत और अवैध खनन पर निगरानी डीजीएमएस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके बावजूद धनबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में भू-धंसान, बंद खदानों से अवैध खनन और नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही है।
    उन्होंने दामोदर, जमुनिया और कतरी नदियों में अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। सरयू राय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री से डीजीएमएस तथा केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि महानिदेशालय अपने बुनियादी दायित्वों से जुड़े रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं करा सकता, तो उसकी उपयोगिता पर पुनर्विचार करते हुए जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

    आरटीआई कोयला खदान खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ पर बिहारी का जवाब: मजबूरी नहीं, आत्मसम्मान और जुगाड़ की ताकत!
    Next Article अमृत कौर की अंतिम अरदास में उमड़े विभिन्न दलों के नेता

    Related Posts

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    November 17, 2026

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    November 17, 2026

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    November 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How BetBlast Handles Withdrawals and Identity Checks for UK Players

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण

    12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

    जलजमाव को लेकर सांसद-विधायक का पुतला फूंका, अस्थि गंदे पानी में विसर्जित

    बरियारपुर पश्चिमी गांव स्थित भुसकार में आग लगने से पशुचारा राख

    जानो अपना लोकतंत्र, पहचानो अपना मताधिकार कार्यक्रम का शुभारंभ

    छात्र-छात्राओं को दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.