
अमृत कौर की अंतिम अरदास में उमड़े विभिन्न दलों के नेता
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की माता अमृत कौर के निधन पर टायो कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित अखंड पाठ के समापन और अंतिम अरदास में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ईचागढ़ विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व विधायक अरविंद सिंह सहित झामुमो, भाजपा, कांग्रेस और राजद के कई नेताओं ने अमृत कौर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिला एवं स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधियों, सिख समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य लंगर का आयोजन किया गया।

