
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
सिमरिया धाम स्थित सर्वमंगला सिद्धाश्रम से प्रारंभ होकर दूसरी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड बाजा घोड़ा के साथ-साथ हनुमत ध्वज इंद्र ध्वज एवं राष्ट्रीय ध्वज के साथ श्रद्धालुओं ने सिमरिया धाम का परिक्रमा किया। स्वामी चिदात्मन जी महाराज के नेतृत्व में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोविंद हरे गोपाल हरे जय जय प्रभु दीनदयाल हरे उद्घोष के साथ परिक्रमा किया। वहीं पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। परिक्रमा में सिद्धाश्रम के व्यवस्थापक रविंद्र ब्रह्मचारी, दिनेश प्रसाद सिंह, राजकिशोर प्रसाद सिंह, नवीन प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी नीलमणि, सुधीर चौधरी,सुशील चौधरी,अमरेंद्र कुमार कौशलेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, प्रो प्रेम,निपेंद्र सिंह संतोष,पप्पू कुमार,पप्पू त्यागी, रितेश कुमार,संजय सिंह,अरविंद चौधरी,हरिनाथ मिश्र,मधुसूदन मिश्र,विरेन्द्र झा मुकेश झा,रत्नेश झा,नारायण झा,दिनेश झा,राजेश झा, रमेश झा,श्याम राम , लक्ष्मण, शिबू झा, कन्हैया झा,घनश्याम झा,विनय झा, पटेल सिंह, तरुण सिंह आदि उपस्थित थे।

