Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव पर आर-पार की लड़ाई
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव पर आर-पार की लड़ाई

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव पर आर-पार की लड़ाई

     

    *हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव की मांग पर झामुमो का धरना, विधायक संजीव सरदार बोले : मांग नहीं मानी गई तो दिल्ली जाकर सरकार को जगाएंगे*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ठहराव की मांग अब आंदोलन का रूप लेने लगी है। झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने इस मांग को लेकर हल्दीपोखर बाजार में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरने में शामिल विधायक संजीव सरदार ने रेलवे और सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोनों स्थानों पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया, तो झामुमो कार्यकर्ता पोटका से दिल्ली तक जाकर सरकार को जगाने का काम करेंगे।

     

    विधायक ने कहा कि हल्दीपोखर वर्षों से क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र रहा है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग ओडिशा के विभिन्न बाजारों में खरीद-बिक्री के लिए आते-जाते हैं। पुरी के प्रति लोगों की धार्मिक आस्था भी गहरी है। यहां के लोग पूजा-अर्चना के लिए पुरी जाते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच और इलाज के सिलसिले में भी लोगों का आवागमन होता है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर से प्रतिदिन चार बसें हल्दीपोखर होकर पुरी जाती हैं। ऐसे में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होने से क्षेत्र के आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

     

    *विधायक की चेतावनी: ठहराव नहीं तो पोटका से दिल्ली तक आंदोलन*

     

    संजीव सरदार ने कहा कि यह मांग केवल किसी एक गांव या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के यात्रियों और आम लोगों की सुविधा से जुड़ी है। इसके बावजूद यदि रेलवे और सरकार इस मांग की अनदेखी करते हैं, तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।

     

    झामुमो के वरिष्ठ नेता सुनील महतो ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हल्दीपोखर आंदोलन की धरती रही है। यदि ट्रेन ठहराव के मामले में सरकार का रवैया टालमटोल वाला रहा, तो यहां झारखंड आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

     

    धरने में पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, ओम प्रकाश गुप्ता, विद्यासागर दास, चक्रधर महतो और मो. असलम सहित झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेलमेट चेकिंग के नाम पर कार्रवाई पर उठे सवाल, बीमार महिला से वसूला ₹1,000 का चालान
    Next Article सिमटते जंगल से हाथियों का पलायन, दलमा में बढ़े रेस्क्यू हाथी; सात माह का शेखर बना नया मेहमान*l

    Related Posts

    घुसपैठ, धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था पर चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा

    November 3, 2026

    गम्हरिया अंचल में पांचवीं बैठक के साथ आज आयोजित होगी चुनाव पाठशाला

    November 3, 2026

    मां के निधन के बाद संथाली परंपरा निभाने ननिहाल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घुसपैठ, धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था पर चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा

    गम्हरिया अंचल में पांचवीं बैठक के साथ आज आयोजित होगी चुनाव पाठशाला

    मां के निधन के बाद संथाली परंपरा निभाने ननिहाल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरायकेला एसपी सख्त

    मीरूडीह बस्ती हत्याकांड:आरोपी पति गिरफ्तार

    रंगोली प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों की कलाकृति ने मोहा सबका मन

    रिया कुमारी का सम्मान समारोह पांच नवंबर को: जानिए पूरी जानकारी

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    रियाजुद्दीन खान ने भाजपा के ‘अराजकता हटाओ, देश बचाओ’ अभियान को बताया हास्यास्पद

    ग्रामसभा की सहमति के बिना कचरा प्लांट का विरोध, वार्ड सभा में उठी आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.