Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरायकेला एसपी सख्त
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरायकेला एसपी सख्त

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरायकेला एसपी सख्त

     

    *सूर्यास्त के बाद गिरफ्तारी पर कानूनी नियमों के पालन का निर्देश, थानों में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी अनिवार्य, लापरवाही पर थाना प्रभारियों की तय होगी जवाबदेही*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने थानों में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को महिला फरियादियों तथा महिला आरोपियों के साथ व्यवहार और कानूनी प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

     

    निर्देश के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में किसी महिला को सूर्यास्त के बाद गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। किसी असाधारण परिस्थिति में ऐसा करना आवश्यक होने पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की पूर्व लिखित अनुमति लेनी होगी। गिरफ्तारी की कार्रवाई महिला पुलिस अधिकारी द्वारा ही की जाएगी। यह प्रावधान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में पहले से निर्धारित है, जिसके अनुपालन में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने को कहा गया है।

     

    एसपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी महिला को पुलिस थाने में रखने या उसकी पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी अनिवार्य होगी। महिला फरियादी हो या आरोपी, उसकी सुरक्षा, निजता और सम्मान का ध्यान रखना संबंधित पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। शिकायत दर्ज करने और जांच के दौरान भी संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

     

    गौरतलब है कि गम्हरिया थाना परिसर में 29-30 अक्टूबर की रात एक महिला के साथ वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। मामले में आरोपी सहित तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लापरवाही के आरोप में कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। घटना की जांच एसआईटी कर रही है।

     

    पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े निर्देशों की अनदेखी या दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीरूडीह बस्ती हत्याकांड:आरोपी पति गिरफ्तार
    Next Article मां के निधन के बाद संथाली परंपरा निभाने ननिहाल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Related Posts

    द्वितीय चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ: बेगूसराय में प्रगणक घर-घर जाकर जुटाएंगे 40 बिंदुओं पर आंकड़े

    November 3, 2026

    दीपावली-छठ पर शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    November 3, 2026

    डुमरा के जंगल में 16 हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द्वितीय चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ: बेगूसराय में प्रगणक घर-घर जाकर जुटाएंगे 40 बिंदुओं पर आंकड़े

    दीपावली-छठ पर शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    डुमरा के जंगल में 16 हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत

    बखरी PDS मेधा सूची पर आपत्ती, डीएम-एसडीएम को ज्ञापन

    बखरी में काली पूजा की तैयारियां तेज, प्रतिमा निर्माण में जुटे हैं मूर्तिकार

    बखरी में “जनकल्याण परिषद्” का गठन, बिरेंची यादव अध्यक्ष, प्रिंस सचिव बने

    राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ाही में आंतरिक परीक्षा शुरू

    चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल, सीएम ने दिए निर्देश

    मंसूरचक में 43 छठ घाट पर छठव्रतियों द्वारा होगा छठ

    घुसपैठ, धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था पर चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को घेरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.