

बखरी में “जनकल्याण परिषद्” का गठन, बिरेंची यादव अध्यक्ष, प्रिंस सचिव बने
बखरी (बेगूसराय): स्थानीय स्तर पर सामाजिक सरोकार और जनहित के कार्यों को एक नई गति देने के लिए क्षेत्र में “जनकल्याण परिषद्, बखरी” का गठन किया गया है। यह नई पहल ग्रामीण और शहरी इलाकों में वंचित तथा जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को मुखरता से उठाने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सर्वांगीण सामाजिक विकास के लिए पूरी शिद्दत से काम करेगी। इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए स्थानीय लोग लगातार अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण संगठन के गठन से पूर्व बेगूसराय के जिला संघ संचालक मनोरंजन कुमार वर्मा ने स्थानीय युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि आज के युवाओं को शिक्षित और संगठित होकर समाज में दीमक की तरह व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा होना होगा, तभी एक स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है।
युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
गठन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसमें बिरेंची यादव को अध्यक्ष और प्रिंस कुमार सिंह को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। इसके अलावा, संगठन के मार्गदर्शन के लिए अनुभवी शख्सियत शिवनारायण दास और डॉ. कैलाश पोद्दार को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के सुचारू संचालन के लिए एक मजबूत कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रणधीर तुलस्यान, डॉ. मनीष कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, सुनील शर्मा और रितेश कुमार को सौंपी गई है। सह-सचिव के रूप में दिलखुश कुमार, आदित्य राज मनीष, अमरेश सावर्ण, विशाल वशिष्ठ, दीपक सहनी, गणेश पंडित, गौरव सिंह, रौशन राज गुप्ता और रंजन कुमार राम को जोड़ा गया है।
विभिन्न विभागों के प्रमुखों का चयन
कोष प्रमुख की जिम्मेदारी राजकुमार साहनी संभालेंगे, जबकि सह प्रमुख ऋषभ कुमार होंगे। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में शिवम जालान और सह प्रभारी ऋतिक पाठक को नियुक्त किया गया है। वहीं, क्रीड़ा प्रमुख की कमान नीरज कुमार को तथा सह प्रमुख की कमान विशाल कुमार को दी गई है ताकि युवाओं को खेलकूद से भी जोड़ा जा सके।
इसके साथ ही कार्यकारिणी में कई अन्य समर्पित सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें लखन शर्मा, ललित पासवान, रजनीश केसरी, मो. हकीम, राकेश साहनी, अमन कुमार, बिपिन साहनी, पंकज कुमार, सूरज यादव, चंदन पासवान, दिलीप चौधरी, आदित्य केशरी, पंकज परवाना, अखिलेश कुमार, सौरभ गांधी, राजा कुमार, पप्पू कुमार, सुमित कुमार, प्रशांत कुमार और सन्नी कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करेगी परिषद्
नवनियुक्त सचिव प्रिंस कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिंता जताई कि बखरी आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह परिषद् मुख्य रूप से शिक्षा, सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में धरातल पर काम करेगी और स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का काम करेगी।

