*भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के निधन पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताया शोक*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
*जमशेदपुर, 29 अक्टूबर :* भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर मिश्रा जी के निधन पर भाजपा नेता भरत सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर मिश्रा जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना जीवन संगठन की मजबूती, पार्टी के विस्तार और जनसेवा के कार्यों के लिए समर्पित किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक ऐसी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है।
श्री सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर मिश्रा जी का व्यक्तित्व, उनके विचार और संगठन के प्रति उनका योगदान सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।

