Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबा चंद्रशेखर मिश्रा जी के आकस्मिक निधन पर दिनेश कुमार ने जताया गहरा शोक
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबा चंद्रशेखर मिश्रा जी के आकस्मिक निधन पर दिनेश कुमार ने जताया गहरा शोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबा चंद्रशेखर मिश्रा जी के आकस्मिक निधन पर दिनेश कुमार ने जताया गहरा शोक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता बाबा चंद्रशेखर मिश्रा जी के आकस्मिक निधन पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भाजपा परिवार एवं जमशेदपुर के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

    दिनेश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि बाबा चंद्रशेखर मिश्रा जी का इस तरह अचानक हम सभी के बीच से चले जाना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। जीवन की अनिश्चितता का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि दो दिन पूर्व ही उन्होंने अपने परिजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था और कल तक भाजपा की संगठनात्मक बैठक में सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए थे।

    आज वे शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पहले संजय नंदी जी के यहाँ ले जाया गया और फिर टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाने के क्रम में उनका निधन हो गया। इस दुःखद समाचार से पूरा भाजपा परिवार मर्माहत है।

    उन्होंने कहा कि बाबा चंद्रशेखर मिश्रा जी का संगठन के प्रति समर्पण, उनका मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना संगठन के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई करना कठिन है।

    दिनेश कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समस्त भाजपा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटीं विधायक पूर्णिमा साहू, भुइयांडीह को मिलेगी 1.43 करो
    Next Article टाटा स्टील यूएसआईएल के ठेका मजदूरों ने बोनस और छुट्टी के बकाया भुगतान पर उठाए सवाल

    Related Posts

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    October 28, 2026

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    October 28, 2026

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत पंचायतों में लगेगी चौपाल

    जगन्नाथपुर में पत्नी की गैता से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    ग्रामसभा की उपेक्षा के गंभीर परिणाम होंगे : मुखिया

    मॉर्निंग वॉक में ‘डबल ड्यूटी’! सेहत भी, जेब भी?

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, 30 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

    सेवा कार्यों से सामाजिक समरसता का निर्माण : गुरुशरण प्रसाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.