Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिलान्यास हुआ, काम नहीं, ग्रामीणों का प्रदर्शन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    शिलान्यास हुआ, काम नहीं, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिलान्यास हुआ, काम नहीं, ग्रामीणों का प्रदर्शन

     

    *पुटलुपूंग-सिदिरसाई पथ अधूरा, रेलवे हॉल्ट जाने में हो रही परेशानी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    पोटका प्रखंड की टांगराईन पंचायत में पुटलुपूंग से सिदिरसाई तक 3.85 किलोमीटर सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत है। करीब डेढ़ साल पहले शिलान्यास होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

     

    सड़क निर्माण में देरी के विरोध में भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से आम लोगों के साथ-साथ सिदिरसाई रेलवे हॉल्ट आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी। इसके बावजूद काम शुरू नहीं होना जनहित की अनदेखी है।

     

    मनोज कुमार सरदार ने चेतावनी दी कि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को लिखित शिकायत सौंपी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संबंधित विभाग और संवेदक निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं।

     

    मौके पर हरिश्चन्द्र खांडवाल, मम्वल कालिंदी, तपन मंडल, हड़पा खांडवाल, अभि नायक, भीमार्जुन सरदार, रविन्द्र खांडवाल, राजेश सरदार, कालीपदो खांडवाल और वीरेन पात्र सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालीजुड़ी की कृषक पाठशाला में काला नमक धान की खेती आकर्षण
    Next Article दुर्गापूजा में सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ वाले पंडालों पर विशेष नजर

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    October 12, 2026

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

    Picking the Best Casino Australia for Security: A Cash-First Check on Real Banking Strengths

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.