मुर्दा मैदान की प्रारंभिक सफाई से बस्तीवासियों को राहत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मुर्दा मैदान में लंबे समय से जमा कचरे की रविवार को प्रारंभिक सफाई होने से आसपास के बस्तीवासियों ने राहत की सांस ली। पिछले दो वर्षों से लोग गंदगी और दुर्गंध की समस्या से परेशान थे। विधायक सरयू राय द्वारा नगर निगम को सात दिनों का समय दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से कचरा हटाने की पहल की गई। सफाई के बाद सोशल मीडिया पर विधायक सरयू राय के प्रयासों की सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने मैदान की नियमित सफाई और कचरे के उचित निस्तारण की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान वार्ड पार्षद हाजी नुरुल हक अंसारी, जेबा फरीन, इरफाना खातून, सनी मिर्जा समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

