Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सेटैलाइट इंटरनेट स्टारलिंक की भारत में एंट्री को लेकर कंपनी के मालिक इलॉन मस्क ने रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर कटाक्ष किया हैं. मस्क ने सोशल मीडिया पर डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी लिखते हुए कहा कि उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि भारत में उनका इतना प्रभाव है.

    मस्क ने कहा कि भारतीय बाजार में स्टारलिंक जैसी विदेशी कंपनियों को भी उतरने की इजाजत मिलनी चाहिए. उनका मानना है कि स्पेक्ट्रम का आवंटन इस तरह होना चाहिए जिससे केवल एक कंपनी का वर्चस्व न रहे और अन्य कंपनियों को भी व्यापार में बराबर का मौका मिले.

    मस्क ने एक्स पर किया ये पोस्ट

    डियर प्रधानमंत्री अंबानी जी, कृपया मेरी यह न समझ पाने की भूल को क्षमा करें कि भारत के असली मालिक आप ही हैं. जाहिर है, आप भारत के महान लोगों के बीच अपना एकाधिकार और फायदा बनाए रखना चाहेंगे, लेकिन फिर भी क्या आप स्टारलिंक को भारत में मुकाबला करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे? भारत में ऐसे कई इलाके हैं, जैसे दुनिया के हर देश में होते हैं, जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है. इस वजह से बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं और छोटे कारोबारियों को अपना सामान दुनिया भर के बाजार में बेचने का मौका नहीं मिल पाता. स्टारलिंक उनके जीवन को बेहतर बना सकता है.

    मस्क के इस पोस्ट से सरगर्मी बढ़ी

    मस्क के इस पोस्ट में गुस्सा, व्यंग्य और निराशा झलक रही है. वे सीधे तौर पर आरोप लगा रहे हैं कि भारत में स्टारलिंक की एंट्री को रोकने के पीछे मुकेश अंबानी का एकाधिकार है. मस्क का तर्क है कि इस कॉर्पोरेट खींचतान का सीधा नुकसान देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

    मस्क बोले- क्या अंबानी देश के रियल बॉस हैं?

    इससे पहले गुरुवार को मस्क ने कहा था कि स्टारलिंक को दुनिया के 165 से ज्यादा देशों में सेवा देने की मंजूरी मिल चुकी है. कंपनी पिछले पांच साल से भारत सरकार के हर कानून और जरूरी शर्त का पालन कर रही है. इसके बावजूद उसे भारत में लाइसेंस क्यों नहीं मिला है? क्या अंबानी देश के रियल बॉस हैं?

    राहुल बोले- वेलकम इलॉन, इंतजार कीजिए

    अंबानी देश के रियल बॉस है वाले पोस्ट का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- भारत में आपका स्वागत है, इलॉन. दूसरे शख्स के मिलने तक इंतजार कीजिए. राहुल गांधी के जवाब पर इलॉन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- धन्यवाद, राहुल. यह वाकई परेशान करने वाला है. राहुल गांधी का दूसरे शख्स से इशारा उद्योगपति गौतम अडाणी की तरफ माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि वे अक्सर नरेंद्र मोदी सरकार, अडाणी और अंबानी पर सांठगांठ का आरोप लगाते रहते हैं.

    केंद्र सरकार ने खारिज किए भेदभाव के आरोप

    इससे पहले, मस्क ने आरोप लगाया था कि भारत के कुछ बड़े कारोबारी स्टारलिंक की एंट्री रोककर बाजार पर अपना दबदबा बनाए रखना चाहते हैं. इस पर केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के नियम सभी के लिए एक समान हैं. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के जरिए किसी के साथ भेदभाव करने का आरोप पूरी तरह से गलत है.

    देशभर में 20 स्टेशन और सैकड़ों एंटीना तैनात

    स्टारलिंक ने देशभर में 20 गेटवे साइट्स बनाई हैं. ये गेटवे जमीन पर बने स्टेशन हैं, जो अंतरिक्ष में मौजूद स्टारलिंक के सैटेलाइट्स को जमीन के मुख्य इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ते हैं. इन जगहों पर सैकड़ों एंटीना लगाए गए हैं ताकि इंटरनेट सिग्नल बिना किसी रुकावट के ट्रांसफर हो सकें.

    जियो-एयरटेल से डील, 3 राज्यों के साथ लेटर ऑफ इंटेंट साइन

    स्टारलिंक भारत में बड़े पैमाने पर नेटवर्क पहुंचाने के लिए रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के साथ शुरुआती सहमति पत्र यानी एमओयू साइन कर चुकी है. इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर सेवाएं देने के लिए कंपनी ने महाराष्ट्र, गुजरात और मेघालय सरकार के साथ लेटर ऑफ इंटेंट साइन किए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो
    Next Article भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    Related Posts

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    October 11, 2026

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    October 11, 2026

    शक्ति की आराधना: मंत्रों से अधिक भावना का महत्व

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत

    चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी

    देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.