Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 17 साल देश की सेवा, गद्दार नहीं हो सकता: ISI के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए पूर्व फौजी के पिता न
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    17 साल देश की सेवा, गद्दार नहीं हो सकता: ISI के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए पूर्व फौजी के पिता न

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    17 साल देश की सेवा, गद्दार नहीं हो सकता: ISI के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए पूर्व फौजी के पिता ने कहा – साजिश के तहत फंसाया गया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नितेश सिंह राजपूत
    *बेगूसराय।* पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में असम में गिरफ्तार बिहार के पूर्व फौजी के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी के पिता ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा है कि 17 साल तक देश की सेवा करने वाला व्यक्ति कभी गद्दारी नहीं कर सकता।

    गौरतलब है कि असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बिहार के दो युवकों -बेगूसराय निवासी 39 वर्षीय रीतेश सिंह एवं पूर्वी चंपारण निवासी 31 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों को गुवाहाटी के गांधीनगर स्थित किराए के मकान से पकड़ा गया था। इस गिरफ्तारी की पुष्टि खुद असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने की है।

    *3 साल पहले लिया था VRS*
    जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार सिंह ने भारतीय सेना में 17 साल तक सेवा दी और 3 साल पहले VRS लेकर सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह असम में एक निजी कंपनी में अनुबंध पर काम कर रहे थे।

    बेटे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पिता ने कहा, “हमने मीडिया से सुना है। मेरा बेटा कभी देश से गद्दारी नहीं कर सकता। उसे हनी ट्रैप या किसी बड़ी साजिश में फंसाया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”

    *क्या है पुलिस का दावा?*
    वहीं असम STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस का दावा है कि दोनों आरोपी पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के सीधे संपर्क में थे। वे भारतीय सेना के मूवमेंट से जुड़ी गोपनीय जानकारियां वॉट्सऐप और कॉल के जरिए सीमा पार भेज रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस हनी ट्रैप के एंगल से भी जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर खोदावंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, डीजे व अश्लील गीतों पर प्रतिब
    Next Article लोजपा नेता को उठाना बिथान पुलिस की भूल – जांच करने बखरी पहुंचे डीआईजी ने माना, दोषियों पर होगी कार्र

    Related Posts

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Winnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    Atmosfera captivantă și bonusurile generoase de la https://the-nv-casinos-ro.com îți pot schimba norocul în joc

    Analysis of technique from beginner lessons to the mastery of the spin king

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.