Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोने के आयात में 39.9% की गिरावट, सात महीने में 16.46 अरब डॉलर की बचत
    Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोने के आयात में 39.9% की गिरावट, सात महीने में 16.46 अरब डॉलर की बचत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सोने के आयात में 39.9% की गिरावट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोने के आयात में 39.9% की गिरावट, सात महीने में 16.46 अरब डॉलर की बचत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की खरीदारी में संयम बरतने की अपील का सकारात्मक असर देश के आयात आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान भारत का सोने का आयात घटकर 24.78 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 41.24 अरब डॉलर था। इस तरह आयात मूल्य में लगभग 39.9 प्रतिशत की गिरावट आई और आयात बिल 16.46 अरब डॉलर कम हुआ।
    कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल और राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को देशवासियों ने गंभीरता से लिया है। अक्टूबर 2026 में सोने का आयात 5.51 अरब डॉलर रहा, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 14.72 अरब डॉलर था। यानी सालाना आधार पर लगभग 62.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
    कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील व्यक्तिगत उपभोग में संयम और राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणादायक पहल है। वहीं सोंथालिया ने कहा कि सोने का बड़ा हिस्सा आयात करना पड़ता है, जिससे विदेशी मुद्रा खर्च होती है। ऐसे में खरीदारी में संयम देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।
    कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन ब्रजमोहन अग्रवाल ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में भारत में सोने की कुल मांग 162 टन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 29 प्रतिशत कम है। कैट का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में सोने का कुल आयात घटकर 35 से 40 अरब डॉलर रह सकता है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह लगभग 72 अरब डॉलर था।
    कैट पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील नागरिकों में राष्ट्र प्रथम, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदार उपभोग की भावना को मजबूत कर रही है।

    अर्थव्यवस्था आयात कैट सोना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पहुंचे स्वामी रामदेव, बोले- सनातन था, है और रहेगा, यूपी में फिर आएगा योगी राज
    Next Article गदरा के बस्तियों में घूम घूम कर 30 आंख के मरीजों को चिन्हित कर पूर्णिमा नेत्रालय अच्छे चिकित्सा के लिए भेजा जाएगा

    Related Posts

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    November 22, 2026

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    November 22, 2026

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    दो दिन के अभियान में 182 नए मतदाता बनाने के लिए आए आवेदन।23 के नाम हटाने की तैयारी।

    19 फरवरी 2027 को जयंती पर स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, भूमिपूजन के साथ तेज हुआ जनसहयोग अभियान

    सुशासन दिवस को लेकर जदयू नगर परिषद बखरी की बैठक

    बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पांच दिवसीय अभियान का विधिवत किया शुभारंभ

    किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करेगी भाकपा, 3 दिसंबर को जेल भरो अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

    जानलेवा हमले के आरोपी को बखरी पुलिस ने समस्तीपुर से दबोचा

    सुबोध पात्रो की मौत पर टाटा मोटर्स गेट पर हंगामा, स्थायी नौकरी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.