केपीएल में तारा सुपरकिंग्स, मां उर्मिला बाड़ा और राजू चैंपियन खोदावंदपुर की जीत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में आयोजित खोदावंदपुर प्रीमियर लीग के सीजन-1 में पांच अक्टूबर को दो मुकाबले खेले गये. प्रथम मैच में तारा सुपरकिंग्स ने मां उर्मिला इलेवन बाड़ा को 40 रनों से हराया. वहीं दूसरे मुकाबले में रौनक इलेवन नुरुल्लाहपुर ने करीम इलेवन तेतराही को 14 रनों से पराजित किया. चौथे मैच में मां उर्मिला बाड़ा इलेवन ने आरसीबी मेघौल को 65 रनों से हराया. पांचवें मुकाबले में राजू चैंपियन खोदावंदपुर ने रौनक इलेवन नुरुल्लाहपुर को तीन विकेट से शिकस्त दी. दूसरे मुकाबले में मां उर्मिला इलेवन बाड़ा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए तारा सुपरकिंग्स ने निर्धारित 15 ओवर में 207 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां उर्मिला बाड़ा की टीम 166 रन ही बना सकी. तारा सुपरकिंग्स के विपिन कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. तीसरे मैच में करीम इलेवन तेतराही ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. रौनक इलेवन नुरुल्लाहपुर की टीम 14 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. जवाब में करीम इलेवन तेतराही की टीम निर्धारित 15 ओवर में 139 रन ही बना सकी और 14 रनों से मुकाबला गंवा बैठी. नुरुल्लाहपुर के गुलजार बाबा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. चौथे मुकाबले में आरसीबी मेघौल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. मां उर्मिला बाड़ा ने निर्धारित 15 ओवर में 155 रन बनायें. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी मेघौल की पूरी टीम 10 ओवर में 95 रन पर सिमट गयी. इस तरह मां उर्मिला बाड़ा ने 65 रनों से जीत दर्ज की. राजू महतो बाड़ा मैन ऑफ द मैच रहे. पांचवें मैच में रौनक इलेवन नुरुल्लाहपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 124 रन बनाये. जवाब में राजू चैंपियन खोदावंदपुर ने 13.4 ओवर में 127 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. गौतम कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच में उद्घोषक की भूमिका शशि कुमार एवं अंकित कुमार ने निभाई, जबकि रजनीश कुमार एवं राजू कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई.
केपीएल में तारा सुपरकिंग्स, मां उर्मिला बाड़ा और राजू चैंपियन खोदावंदपुर की जीत
Previous Articleज्ञापन के बाद कार्रवाई, निजी विद्यालयों की सूची तैयार
Next Article अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

