Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय और TCS में समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोना देवी विश्वविद्यालय और TCS में समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय और TCS में समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: विद्यार्थियों को डिग्री के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ।

    समझौते के तहत TCS iON Industry Honour Curriculum को विद्यार्थियों के शैक्षणिक कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों को कुल 45 घंटे का विशेष प्रशिक्षण मिलेगा, जिसमें डिजिटल अध्ययन सामग्री, वीडियो, पीडीएफ के साथ TCS के विषय विशेषज्ञों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 120 विद्यार्थियों को 60-60 के दो समूहों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि आज केवल डिग्री पर्याप्त नहीं, बल्कि तकनीकी ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के साथ साझेदारी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, उद्योग की कार्यप्रणाली और रोजगार की बदलती आवश्यकताओं से परिचित कराएगी तथा उनके करियर के नए अवसर खोलेगी।

    कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा और कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने इसे शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत सेतु बताया। मौके पर TCS के प्रतिनिधि प्रभाकर प्रमाणिक व सांचों जोसफ समेत विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

    विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article31वें वर्ष का वस्त्रदान शिविर सम्पन्न
    Next Article सरकारी उपक्रमों की प्रगति की विधानसभा समिति ने की समीक्षा

    Related Posts

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    October 7, 2026

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Winnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    Atmosfera captivantă și bonusurile generoase de la https://the-nv-casinos-ro.com îți pot schimba norocul în joc

    Analysis of technique from beginner lessons to the mastery of the spin king

    Εμπειρίες παιχνιδιού και συναρπαστικές στιγμές στο nines-casinos.com για κάθε λάτρη του τζόγου

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन

    तेघड़ा में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.