‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वित्तीय सलाहकारों की सामाजिक संस्था ‘बन्धन’ की ओर से दुर्गापूजा के अवसर पर चांडिल प्रखंड के चौका स्थित रूगरी प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच नए वस्त्र, पाठ्य सामग्री, चॉकलेट व मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष अंजन मित्रा और महासचिव सुब्रत चटर्जी ने किया।
संस्था के सदस्यों के सहयोग से बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदे गए। ‘Share with Joy’ अभियान के तहत ‘बन्धन’ हर वर्ष दुर्गापूजा से पहले जरूरतमंद बच्चों के बीच वस्त्र व अन्य सामग्री वितरित करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों, विशेषकर महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

