सीतारामडेरा में 61.50 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामडेरा इलाके में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को विधायक निधि से पूर्ण हुई 61.50 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें भालुबासा, नीतिबाग कॉलोनी, इंद्रानगर, छायानगर-भुईयांडीह, न्यू बाराद्वारी और देवनगर में नाली, सड़क, शौचालय, किचन शेड तथा सामुदायिक भवन के मरम्मतीकरण व सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।
विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान का भरोसा दिलाया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह सहित टुनटुन सिंह, रमेश नाग, सुरेश शर्मा, अरुण मिश्रा, मिथिलेश साव, उमेश साव, धनराज गुप्ता, रामचंद्र साव, कोखन दादा, दिलीप पासवान, महावीर सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

