पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर और आसपास उगी शाखाओं, लताओं एवं झाड़ियों की विद्युत विभाग ने 24 घंटे के भीतर साफ-सफाई करा दी।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने शनिवार को विद्युत विभाग के एसडीओ देवाशीष पात्रा से मिलकर समस्या से अवगत कराया था। एसडीओ के निर्देश पर रविवार को सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया।
सुनील गुप्ता ने कहा कि पंचायत की जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। सफाई होने पर स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके प्रति आभार जताया। मौके पर समाजसेवी अशोक झा, वार्ड सदस्य कर्ण, प्रकाश पांडे, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

