मनीषा कदम का खेल खत्म! ठाणे के ‘ओरियो स्पा’ पर दोबारा रेड, 5000 का गंदा धंधा और मालकिन फिर फरार!
राष्ट्र संवाद संवाददाता
इंद्र यादव/मुंबई/ठाणे वेस्ट के स्टेशन रोड पर जो कांड मचा है, उसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है! भाई, वही अपना ‘ओरियो स्पा’ —जिस पर पहले भी पुलिस का हंटर चल चुका है—वह फिर से थानेदार की रडार पर आ गया है और इस बार मामला एकदम फुल-टू गर्दा उड़ने वाला है!
पहले भी इसी लफड़े में सोशल एक्टिविस्ट डॉ. बीनू वर्गीज ने तत्कालीन DCP बालासाहेब पाटिल (जोन-1) को टिप दी थी, जिसके बाद स्पा की लंका लग गई थी। पिछली रेड में 3 लड़कियों को छुड़ाया गया था, मैनेजर को हथकड़ी पहनाई गई थी, लेकिन मेन खिलाड़ी यानी मालकिन ‘कदम’ मैडम फरार हो गई थी और बाद में अग्रिम जमानत (ABA) लेकर बच निकली थी।
स्थानीय पुलिस ने साफ-साफ टाइट वॉर्निंग दी थी कि बेटा, इधर दोबारा स्पा खुला तो कच्चा चबा जाएंगे! लेकिन इन शातिरों ने कसम खाई थी कि सुधरेंगे नहीं। धड़ल्ले से उसी जगह पर दुकान वापस सजा ली और धंधा चालू कर दिया!
आज फिर से सोशल एक्टिविस्ट डॉ. बीनू वर्गीज ने DCP बालासाहेब पाटिल को अंदर की पक्की खबर दी। SrPI योगेश अवाड़ को भी मामले की पूरी सुचना दी गई।
फिर क्या था भाई! क्राइम पीआई संजय दावाने की सिंघम टीम ने एकदम फिल्मी स्टाइल में रेड मार दी।
छापा मारते ही दो लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में सामने आया कि भाई, 45 मिनट के मालिश और ‘प्रॉस्टिट्यूशन पैकेज’ के नाम पर सीधा ₹5,000 वसूले जा रहे थे! यानी धंधा एकदम हाई-फाई रेट पर चल रहा था।
इस बार कांड की मुख्य आरोपी मनीषा कदम मौके से फिर दुम दबाकर फरार हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में चप्पे-चप्पे की खाक छान रही है।
अरे मैडम जी, कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, ज्यादा दिन छुप नहीं पाओगी! इस हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट और स्पा कांड पर पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा, सबसे पहले यहीं धड़ाम से खबर मिलेगी!
मनीषा कदम का खेल खत्म! ठाणे के ‘ओरियो स्पा’ पर दोबारा रेड, 5000 का गंदा धंधा और मालकिन फिर फरार!
Previous Articleबाढ़ की त्रासदी से कब मुक्त होगा बिहार?
Next Article *हंगरी तक गूंजी गम्हरिया के अमित मोदक की धमक*

