संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: टंडवा के सराडू में संघमित्रा कोल परियोजना के लिए एनओसी मामले को लेकर सराढू में ग्रामीणों की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह व संचालन कुमार सरोज ने किया। बैठक में एनओसी देने व नही देने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ग्रामीणों की शर्तों पर एनओसी दिया जाएगा, जबतक सीसीएल प्रबन्धन व कंपनी रैयतों की मांगों पर विचार नही करती हैं एनओसी देने पर विचार नही किया जाएगा। ग्रामीणों ने काई मांगों का मांग पत्र को सभी सम्बंधित विभाग को देने का निर्णय लिया हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि बाहरी लोगों द्वारा कराई गई फर्जी जमाबन्दी रद्द करने, 2013 में लागू, नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रत्येक गांव का मुवाबजा निर्धारित करने, भूमिहीनों को बेहतर पुनर्वास व विस्थापन का लाभ, सभी जमीनों पर एक साथ नौकरी, मगध आम्रपाली व संघमित्रा अंतर्गत अधिग्रहीय सभी जमीनों को पंचवर्षीय योजना में लाने, जमीन का शुद्धिकरण अंचल विभाग द्वारा ग्राम स्तर में करने, भूमि सत्यापन कंपनी द्वारा कराने, प्रत्येक हड़िया में एचपीसी नौकरी देने समेत अन्य मांग शामिल हैं। मौके पर सुजीत सिंह सुबोध सिंह बरूण सिंह शैलेश सिंह राममणि सिंह प्रकाश प्रजापति श्रवण प्रजापति प्रकाश ठाकुर सतीश ठाकुर नारायण रजक विसेस्वर रजक मुकेश महतो गोपाल महतो मो इरफान मो तौहीद मो अख्तर संदीप भुइँया चुनमुन भुइँया कुलदीप राम राजेश राम कृष्णा राणा सौरभ राणा सुरेश साहू पिंटू घांसी रामदेव यादव लवकुश तुरी समेत कई उपस्थित थे।

