पूर्व विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह के निधन पर शोक।
छौड़ाही।बरौनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक,पूर्व प्रमुख एवं पूर्व मुखिया तथा भाकपा के वरिष्ठ नेता शिवदानी प्रसाद सिंह के निधन पर छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र में भी शोक की लहर है।करीब 95 वर्ष की उम्र में मंगलवार देर शाम वीरपुर स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन पर सीपीआई नेता विधानंद राय,प्रणव कुमार,गुणेश्वर सहनी,जावेद अख्तर और नाथो यादव तथा सीपीएम नेता राम बहादुर महतो सुमन व मुन्ना ठाकुर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।नेताओं ने कहा कि शिवदानी प्रसाद सिंह ने लंबे समय तक गरीबों,वंचितों और मजदूरों के हक के लिए संघर्ष किया।उनके निधन से वामपंथी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है।नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
