झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज रांची लोकभवन में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से मुलाकात की राज्य के अधिवक्ताओं की कई समस्याओं से अवगत कराया l
श्री शुक्ल ने जिला और अनुमंडल न्यायालयों मेंआधारभूत संरचना बढ़ाने और राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागु कराने की मांग की l
श्री गंगवार ने श्री शुक्ल द्वारा अधिवक्ताओं के हित में निरंतर कार्य करने की सराहना की और इसी प्रकार आगे भी कार्य करते रहने का निर्देश दिया l

