Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य भर में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए होंगे आयोजन : सरयू राय
    झारखंड

    राज्य भर में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए होंगे आयोजन : सरयू राय

    nizamBy nizamSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य भर में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए होंगे आयोजन : सरयू राय

     

    प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा की स्थिति पर जताई चिंता

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि राज्य के सभी जिलों में आयोजन किए जाएंगे। 4 अक्टूबर को होने वाले ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की कमियों को चिन्हित कर उनके समाधान के सुझाव सरकार तक पहुंचाए जाएंगे।

     

    मिलानी हॉल में आयोजित तैयारी बैठक में सरयू राय ने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों को दो वर्षों से विकास अनुदान नहीं मिला है, शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य लिए जा रहे हैं तथा पुस्तकालय, सफाईकर्मी, बेंच-डेस्क और कंप्यूटर शिक्षकों की कमी है। उच्च शिक्षा में स्थायी प्राचार्यों और शिक्षकों की कमी तथा मानदेय से जुड़ी समस्याएं भी हैं।

     

    बैठक में आयोजन की जिम्मेदारियां बांटी गईं। सेमिनार 4 अक्टूबर को डीबीएमएस हाईस्कूल परिसर स्थित कलाकृति प्रेक्षागृह, कदमा में होगा। इसमें शिक्षा आधारित स्मारिका का विमोचन और शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट एवं नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने एसडीओ को सौंपा पुनः स्मरण पत्र
    Next Article कचरा डंपिंग से हालात चिंताजनक, दुर्गंध और गंदे पानी से लोग परेशान

    Related Posts

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    September 29, 2026

    जादूगोड़ा में खुले गड्ढे बने पूजा में हादसे का खतरा

    September 29, 2026

    चांडिल डैम पहुंची प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने रखीं समस्याएं

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    जादूगोड़ा में खुले गड्ढे बने पूजा में हादसे का खतरा

    चांडिल डैम पहुंची प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने रखीं समस्याएं

    चांडिल पुराना पड़ाव बंद होने से करीब 20 परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित

    गम्हरिया सीएचसी में शुरू हुआ डायलिसिस सेंटर

    बारिश ने छीनी छत, भरोसा देने लेडोकोचा पहुंचे विधायक

    योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं बनें स्वावलंबी : संजीव सरदार

    ओएमडीसी की बंद खदानें चालू करने पर बैठक

    सियासी हलचल के बीच आजसू ने संभाला संगठन

    कौवाली में शांतिपूर्ण दुर्गापूजा का निर्णय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.