*बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*
नितेश सिंह राजपूत
*बखरी- बेगूसराय |* प्रखंड की बागवन पंचायत में रविवार को गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान ने दो योजनाओं का शिलान्यास और एक योजना का उद्घाटन किया।
मंत्री ने लौछे गांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना का भूमि पूजन किया। इसके अलावा विधायक निधि से डरहा हरिसिंह गांव में 14 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास भी किया। साथ ही पंचायत में बने WPU का चहारदीवारी और गेट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया योगेंद्र राय ने की। जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संगीता राय, प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, पूर्व मुखिया अशोक राय, भाजपा नेता नीरज नवीन, केशव मिश्रा, विपीन वर्मा, विपीन सदा, जीवछ सदा, मनोज महतो, भोला महतो एवं लालो महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

